Balrampur News: छेड़खानी की वारदात रोकने को पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बच नहीं पाएंगे अपराधी

Balrampur News: महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाले महिला अपराधों को रोकने के लिए मिशन शक्ति के तहत पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। ब

Radheshyam Mishra
Published on: 29 Oct 2023 1:11 PM GMT
balrampur news
X

बलरामपुर में मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान (न्यूजट्रैक)

Balrampur News: महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाले महिला अपराधों को रोकने के लिए मिशन शक्ति के तहत पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत इंडो- नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों को बचाव के तरीके बताए गए। बताया गया कि अब किसी भी लड़की और महिला को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने आने की जरुरत नहीं होगी। पुलिस पीड़िता का बिना नाम बताए आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।

षिकायत दर्ज कराने थाने जाने की जरूरत नहीं

बताया गया कि बलरामपुर पुलिस महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कई ठोस कदम उठा रही है। छेड़खानी और बदसलूकी की शिकायत करने के लिए किसी भी महिला या लड़की को अब थाने आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। वह घर बैठे-बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। यह भी बताया गया कि अक्सर देखा गया है कि महिलाएं अपनी बदनामी के डर से शिकायत नहीं करती हैं, लेकिन अब उनकी हर शिकायत को गोपनीय भी रखा जाएगा। बलरामपुर की महिला पुलिस लड़कियों से छेड़खानी की घटना को लेकर जागरुक अभियान चला रही है।

महिलाओं के संकोच का अपराधी उठाते हैं फायदा

आमतौर पर देखा गया है कि पारिवारिक दबाव या सामाजिक डर की वजह से शिकायत दर्ज कराने में संकोच करती हैं। जिसका फायदा अपराधी उठाते हैं। महिला पुलिस साइबर सेल और एंटी रोमियो द्वारा बालक, बालिकाओं और महिलाओं के साथ आये दिन हो रहे धोखाधड़ी, ओएलएक्स फ्राड, स्क्रीन शेयरिंग, लकी ड्रा, फ्राड काल, कंप्यूटर हैकिंग, ऑनलाइन, शापिंग, यूपी आई फ्राड, जाब रिलेटेड फ्राड, स्मार्ट एडिटिंग, वीडियो काल, बैंकिंग फ्राड,पेंशन धोखाधड़ी जैसे तमाम साइबर अपराधों को रोकने के तरीके बताए गए।

गोष्ठी में बताया गया कि जिले में महिलाओं, बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जिले के थानों पर 133 महिला बीट गठित कर 149 महिला बीट पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई है तथा महिला सुरक्षा टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, मुख्य बाजारों, मंदिर, शॉपिंग मॉल के आसपास गश्त चेकिंग करते हुए महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा में लगाया गया है।

जन जागरण के द्वारा बताया गया कि महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी अपराध को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 ,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ,स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 ,साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नंबर पहले से जारी किए गए हैं। जिस पर सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है। गोष्ठी में अनजान व्यक्ति को बैंक खाते संबंधी कोई भी जानकारी न देने के साथ-साथ साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क में सहायता लेने की अपील की गई है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story