Balrampur News: भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन,जय श्री राम के गूंजे जयकारे

Balrampur News: विधि विधान पूर्वक भगवान राम का राज्याभिषेक दु:खहरण नाथ राजगद्दी पर किया गया। राज्याभिषेक में गुरु वशिष्ठ, देवगण, अयोध्या के नर-नारी उपस्थित हुए। हर्ष ध्वनि के बीच रामराज की स्थापना हुई।

Radheshyam Mishra
Published on: 27 Oct 2023 5:17 PM GMT
Balrampur News
X

Balrampur News (Pic:Newstrack)

Balrampur News: बलरामपुर में चल रहे रामलीला में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। विधि विधान पूर्वक भगवान राम का राज्याभिषेक दु:खहरण नाथ राजगद्दी पर किया गया। राज्याभिषेक में गुरु वशिष्ठ, देवगण, अयोध्या के नर-नारी उपस्थित हुए। हर्ष ध्वनि के बीच रामराज की स्थापना हुई। 15 अक्टूबर से चल रहे रामलीला के कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। भरत ने भगवान राम को राज ¨सहासन सौंप कर अपना भातृ प्रेम व आदर्श प्रस्तुत किया। चित्रकूट धाम से आई मंडली ने भगवान राम के जन्म से लेकर वनागमन, असुरों का वध, सीता हरण, लंका दहन, सेतुबंध का निर्माण, मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, रावण वध, राम-भरत मिलन तक के कार्यक्रमों का मंचन कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। हरैया सतघरवा बल्देवनगर बाजार में रामलीला मंचन के दौरान तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान जी की आरती की।

जनपद बलरामपुर भगवतीगंज नगर में श्री श्री 108 श्री रामलीला संकीर्तन समिति भगवतीगंज मे राज्याभिषेक का यह 80.वाँ वार्षिकोत्सव था। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होते ही मौजूद लोगों ने खुशियां मनाई, इस दौरान रामलीला के मंच पर भगवान श्री राम के जयकारे लगाने लगे। इस दौरान भगवान श्री राम, माता सीता,लक्ष्मण,भरत और शत्रुघ्न और श्री हनुमान जी व अन्य देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी गण सीनरी फिटर व सदस्य आदि लोगों ने भगवान के माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसमें हनुमान जी ने माला तोड़ने और अपने हृदय में श्री राम और माता सीता को दिखाया।


श्री श्री 108 श्री रामलीला संकीर्तन समिति भगवतीगंज रामलीला कमेटी के विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष दुलीचंन्द गोयल, आनंद शर्मा, महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, शिव कुमार शर्मा, राजेश कुमार केसरवानी, राज कुमार अग्रवाल आदि लोगो ने कई हजारों की संख्या में श्रीराम का राज्याभिषेक किया। सुनील कुमार, ननकने वर्मा, देवीदीन चौहान, प्रीतम तिवारी, दीनबंधु तिवारी मौजूद रहे।


उधर मोहनदास बाबा मंदिर ललिया में विधायक व भाजपा पदाधिकारी पहुंच कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। राम लीला मंचन करने वाले कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। गिरजा दयाल जायसवाल, सत्यदेव शुक्ल मौजूद रहे। सादुल्लाहनगर आदर्श श्रीराम लीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शुक्रवार को श्रीराम के अयोध्या आगमन, सीता माता का अग्निपरीक्षा व श्रीराम का राजतिलक का मंचन किया गया।


मुख्य अतिथि व महंत वीरेंद्र दास ने श्रीराम का राजतिलक किया। भगवान श्रीराम की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story