×

Balrampur: टिकट मिलने के बाद पहली बार श्रावस्ती लोकसभा पहुंचे Saket Mishra

Balrampur News: भाजपा ने श्रावस्ती लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा आज पहली बार श्रावस्ती लोकसभा पहुंचे।

Radheshyam Mishra
Published on: 7 March 2024 2:21 PM GMT
लोकसभा क्षेत्र पहुंचे साकेत मिश्रा।
X

लोकसभा क्षेत्र पहुंचे साकेत मिश्रा। (Pic: Newstrack)

Balrampur News: भाजपा ने श्रावस्ती लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्रा आज पहली बार श्रावस्ती लोकसभा पहुंचे। यहां पर उनका जगह-जगह समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बलरामपुर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनके श्रावस्ती लोकसभा आने के दौरान काफिले में सैकड़ो गाड़ियां मौजूद रही।


रोचक रहा है राजनीतिक सफर

उल्लेखनीय है कि साकेत मिश्रा पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार और विधान परिषद सदस्य भी हैं। उनके पिता पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव भी रह चुके हैं और इस समय श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष हैं। इस वक्त श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष भी हैं। जबकि साकेत मिश्रा मूल रूप से देवारिया जनपद के निवासी हैं। साकेत मिश्रा सेन्ट स्टीफेन्स कालेज से इकोनामिक्स की पढ़ाई कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय प्रबंध संस्थान IIM कोलकाता से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। सिविल सेवा की परीक्षा देकर आईपीएस भी बने थे। आईपीएस की नौकरी नहीं पसंद आने पर इस्तीफा देकर फाइनेंस सेक्टर में वापस लौट आए। साकेत मिश्रा ने कई बैंकों में नौकरी की। 2019 में पीएम मोदी की प्रेरणा से अपने नाना बदलूराम का उत्तराधिकारी बनने की ललक में सक्रिय राजनीति में कूद पड़े। तब से श्रावस्ती लोकसभा में बराबर सेवा करते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि श्रावस्ती लोकसभा बने 15 वर्ष हो गए। पहली बार 2009 में कांग्रेस पार्टी से विनय कुमार पांडेय ऊर्फ विन्नू भाईया, 2014 में भाजपा से दद्दन मिश्रा और 2019 में सपा -बसपा गठबंधन से वर्तमान सांसद राम सिरोमणि वर्मा चुनाव जीत कर सांसद बन चुके हैं। श्रावस्ती लोकसभा सीट में श्रावस्ती जनपद की श्रावस्ती विधानसभा, भिनगा विधानसभा और बलरामपुर जनपद की गैसड़ी विधानसभा, तुलसीपुर विधानसभा और बलरामपुर विधानसभा आती है। इनमें से गैसड़ी विधानसभा से सपा के एसपी यादव विधायक रहे हैं जिनकी विगत माह में मौत हो चुकी है। यहां पर भी लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव हो रहा है। बलरामपुर से भाजपा के पलटूराम, तुलसीपुर से भाजपा के कैलाश नाथ शुक्ला और श्रावस्ती विधानसभा से भाजपा के राम फेरन पांडेय विधायक हैं। जबकि भिनगा विधानसभा से सपा की इंद्राणी वर्मा विधायक हैं।


लोकसभा क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

साकेत मिश्रा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में आज प्रथम आगमन पर गिलौला के नेहरू स्मारक इंटर कालेज में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान विधायक रामफेरन पाण्डेय,एम एल सी डा प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष यज्ञराम मिश्र,सर्बेश मिश्र, संतोष पाठक, मनोज तिवारी समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां से काफिला इकौना पहूंचा जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद बलरामपुर काफिला पहुंचा। जहां तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,बाबू मंगल प्रसाद,प्रमोद चौधरी व रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक समेत हजारों कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया। इसके दौरान साकेत मिश्रा ने बलरामपुर हनुमानगढ़ी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए और इसके बाद अपने ससंदीय क्षेत्र के लिए रवाना हुए। साथ ही बलरामपुर पीपल तिराहा पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी प्रमोद चौधरी व रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी,गौ सेवक अध्यक्ष बाबू मंगल प्रसाद वर्मा,भाजपा नेता प्रमोद चौधरी,भाजपा नगर महामंत्री संतोष श्रीवास्तव,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक, विजय गुप्ता,संजय गुप्ता कमलापुरी,निशांत श्रीवास्तव प्रहलाद चौहान,पुजारी सोनकर बादल सिह सरोज कुमार विशाल सिह,राकेश गुप्ता कमलापुरी,रवि प्रकाश,अवध राम,मुन्नालाल, आशीष मिश्रा,मीरा सिह गुड़िया गुप्ता कंचन गुप्ता निर्मल मिश्रा रितु तिवारी,सुधा त्रिपाठी,अंकित मिश्रा आदि कई हजारों की संख्या में स्वागत किया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story