Balrampur News: एकल अभियान अंचल की बहनों ने कोतवाली पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

Balrampur News: एकल अभियान के आचार्या बहनों के नेतृत्व में एकल अभियान अंचल की बहनों ने नगर कोतवाली बलरामपुर में उपस्थित समस्त स्टाफ के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की।

Radheshyam Mishra
Published on: 18 Aug 2024 3:30 PM GMT
Sisters of Ekal Abhiyan Zone visited police station Rakhi tied to police personnel
X

एकल अभियान अंचल की बहनों ने कोतवाली पुलिस कर्मियों को बांधी राखी: Photo- Newstrack

Balrampur News: एकल अभियान अंचल की ओर से नगर कोतवाली बलरामपुर में रक्षा बंधन से पूर्व राखी बांधने का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान एकल अभियान अंचल की बहनों ने समस्त पुलिस कर्मियों की कलाइयों पर राखी बांधी।

रविवार को एकल अभियान के आचार्या बहनों के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एकल अभियान अंचल की बहनों ने नगर कोतवाली बलरामपुर में उपस्थित समस्त स्टाफ के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया।


मालूम हो कि जनपद बलरामपुर में एकल विद्यालय अभियान द्वारा मलिन बस्तियों में छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षित कर रही एकल अभियान की आचार्या बहनें जो सेवा भाव एवं देशभक्त का कार्य भी कर रही हैं । रविवार को एकल अभियान के सभी आचार्या बहनों द्वारा झारखंडी सच व हरिहरगंज सच की बहनों ने नगर कोतवाली बलरामपुर में उपस्थित समस्त स्टाफ को रक्षाबंधन बांधकर उनके दीर्घायु की प्रार्थना की ।

महिला समिति की सदस्यों ने कोतवाल को बांधा राखी

एकल अभियान की महिला समिति सदस्य गुड़िया गुप्ता कमलापुरी, कंचन गुप्ता अर्चना सिंह, प्रतिभा श्रीवास्तव आदि लोगों ने नगर कोतवाल शैलेंद्र सिंह को हाथ के कलाई पर राखी बांध कर ईश्वर से दीर्घायु की प्रार्थना की। साथ ही उपरोक्त अभियान की आचार्या ने एकल विद्यालय अभियान के जिला अध्यक्ष युवा समिति रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी को राखी बांधकर मिठाइ खिलाया।

जिस पर रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने नगर कोतवाल शैलेंद्र सिंह को भारत माता जी का स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिसमें मंगल प्रसाद बाबू अध्यक्ष अंचल समिति, रघुनाथ अग्रवाल आंचल उपाध्यक्ष, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी जिलाध्यक्ष एकल विद्यालय युवा समिति बलरामपुर, लक्ष्मन सिंह आंचल अभियान प्रमुख बलरामपुर, जग्गीराम आंचल प्रशिक्षण प्रमुख व एकल विद्यालय की आचार्या रंजना शुक्ला, आरती, काजल मौर्या, रीता देवी, मालती, प्रियंका, मीना, पूनम, रूबी, आराधना, तिवारी, रितु तिवारी, नेहा सोनकर, रूबी पांडेय, धनदेई आदि काफी संख्या आचार्य बहने कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story