Balrampur News: बलरामपुर के समाजसेवी रविन्द्र गुप्ता कमलापुरी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Balrampur News: राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रविन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने दुष्यंत कमलापुरी ज्ञान को उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने एक स्वर में पारित किया।

Radheshyam Mishra
Published on: 19 Oct 2024 11:22 AM GMT
Balrampur News ( Pic- Newstrack)
X

Balrampur News ( Pic- Newstrack)

Balrampur News: अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा युवा इकाई की बैठक गोंडा जनपद के मसकनवा बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर के हाल में पूर्व समाज की कुलदेवी मां कमला में आयोजित हुई। जिसमें बलरामपुर जनपद के युवा समाजसेवी रविन्द्र गुप्ता कमलापुरी को एक सुर में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

बता दें कि जनपद गोंडा के मसकनवा बाजार में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा पंजीकरण संख्या 1578 / 97-98 राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं उत्तर प्रदेश इकाई की संयुक्त बैठक श्री राम जानकी मंदिर के हाल में पूर्व समाज की कुलदेवी मां कमला के विधिवत हवन पूजन के बाद शुरू हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदीन कमलापुरी के प्रस्ताव पर प्रेम कमलापुरी बढ़नी को राष्ट्रीय संरक्षक,दुष्यंत कमलापुरी ज्ञान गोण्डा को राष्ट्रीय महामंत्री, चन्द्रभान कमलापुरी लखनऊ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,नीलेश कमलापुरी 'ज्वाला' लखनऊ को राष्ट्रीय प्रवक्ता,मनोज कमलापुरी केराकत,राजकुमार कमलापुरी रज्जू भैया यूसुफपुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी बलरापुर को राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा,सुभाष कमलापुरी उतरौला, राधेश्याम कमलापुरी बभनान को राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एक मत से पारित किया गया।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश से सुनील कुमार कमलापुरी, कर्नाटक प्रदेश से अमित कमलापुरी,ज्ञानेन्द्र कमलापुरी मध्यप्रदेश से सुभाष कमलापुरी बिहार प्रदेश से लक्ष्मण प्रसाद कमलापुरी,मुरारी प्रसाद कमलापुरी,महाराष्ट्र प्रदेश से श्री हरीराम कमलापुरी,हृतिक कमलापुरी,चन्द्र भानु कमलापुरी श्रीमती राजकुमारी कमलापुरी दिल्ली प्रदेश से सत्य प्रकाश गुप्ता,दीपक कमलापुरी,विनोद कमलापुरी ने महासभा 1578 में अपनी निष्ठा और आस्था व्यक्त किया।जिसे महासभा ने स्वीकार करते हुये कहा कि आगामी 15 दिनो के भीतर उक्त स्वजातीय बन्धुओं को राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाइयों में पदों की जिम्मेदारी दी जायेगी।

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा रविन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने दुष्यंत कमलापुरी ज्ञान को उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने एक स्वर में पारित किया।इसी क्रम में दुष्यंत कमलापुरी ज्ञान ने उत्तर प्रदेश महामंत्री पद के लिए पूरन चन्द कमलापुरी,विजय कमलापुरी बलरापुर,विनीत कमलापुरी बढ़नी चाफा और प्रदेश उपाध्यक्ष,नीरज कमलापुरी मसकनवा,दिलीप कमलापुरी, रामबाबू लखनऊ,ध्रुव कमलापुरी गोण्डा,रामवृक्ष कमलापुरी गोरखपुर,रजनीश कमलापुरी कटरा शिवदयालगंज,सुनील कमलापुरी बलरामपुर , एवं उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री इकाई का बनाये जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन में एक मत से सर्मथन किया ।

इसी तरह से राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कमलापुरी ने हंसराज कमलापुरी अहमदाबाद गुजरात के प्रस्ताव विडियो काल के माध्यम से गोविन्द कमलापुरी,अहमदाबाद को प्रदेश अध्यक्ष व सन्तोष कमलापुरी अहमदाबाद को प्रदेश कोषाध्यक्ष व हंसराज कमलापुरी अहमदाबाद को प्रदेश महामंत्री घोषित किया। जिसे सदन ने एक स्वर से पारित किया ।बैठक में नीरज गुप्ता, राधेश्याम, ध्रुव, रामवृक्ष प्रभुदयाल रामकुमार, चन्द्रभान, दिलीप, विनित, सुनील विजय, चन्द्रशेखर, देवेन्द्र, श्यामकमल, विजय, सुभाष, शिवदास, रजनीश, दुर्गेश गुप्ता कमलापुरी,ओम प्रकाश गुप्ता अमित गुप्ता समेत विभिन्न इकाइयों के हजारों कमलापुरी स्वजातीय समुदाय के उपस्थित रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story