×

Balrampur: महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

Balrampur News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन सभागार बलरामपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अनंता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Radheshyam Mishra
Published on: 8 March 2024 12:10 PM GMT
महिलाओं को किया गया सम्मानित।
X

महिलाओं को किया गया सम्मानित। (Pic: Newstrack)

Balrampur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "विकास भवन सभागार बलरामपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अनंता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देशन में आयोजित हुए। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रशंसा करते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं को जनसामान्य तक पहुँचाने हेतु अपील किया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं ने खुद को बेहद सशक्त बना लिया है। महिलाएं अपने घर गृहस्थी के साथ तमाम क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। साथ ही घर और वर्कप्लेस दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। महिला ना सिर्फ घर बल्कि बाहर भी अपनी मौजूदगी से सब बेहतर बना देती है और समाज को जरूरत है कि वह उनके साथ होने वाले हर भेदभाव को दूर करें और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दें।


19 महिलाओं को किया सम्मानित

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली 19 महिलाओं को मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को अपने स्व रोजगार एवं चुनौतियों पर विस्तृत रूप से बताया गया। प्रशंसा पत्र पाकर सभी महिलाओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा महिलाओं द्वारा यह भी बताया गया कि वे स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही अपने आस-पास की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने में शत प्रतिशत सहयोग करेंगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य,जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्सय, प्रदीप कुमार द्विवेदी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, सुश्री रागिनी मिश्रा ,महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केन्द्र, श्रीमती दीपिका तिवारी, जिला समन्वयक, ओंकारनाथ चौधरी, प्रबन्धक, ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान बलरामपुर अमित कुमार, कनिष्ठ सहायक, बद्री विशाल, परामर्शदाता, सुनील कुमार वर्मा, आंकड़ा विश्लेषक, चिनकान प्रसाद ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा कार्यक्रम में कुल लगभग चार दर्जन लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

महिलाओं की भूमिका पर विशेष आयोजन

इसी क्रम में श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के श्रावस्ती इकौना डायट परिसर में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में वेक्टर जन्य बीमारियों से बचाव हेतु महिलाओं की भूमिका पर विशेष आयोजन किया गया। साथ ही वैज्ञानिक व्याख्यान में प्रख्यात विज्ञान संचारक डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि वेक्टर जन्य रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया आदि से बचाव में महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। वही पर बलरामपुर जनपद के एसीएमओ व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि हमें कहीं भी मच्छरों को पनपने नहीं देना चाहिए। डीपीआरसी श्रावस्ती के सह प्राचार्य बृजेश कुमार पांडेय ने कहा कि घर के अंदर और बाहर कहीं भी पानी एकत्र न होने दें क्योंकि इनमें ही मच्छर पनपते हैं। कलाकार राजेंद्र त्रिवेदी और इश्तियाक अली ने वेक्टर जनित रोगों से बचाव में जागरूकता के लिए कठपुतली नाटिका प्रस्तुत की। महिलाओं द्वारा इनोवेशन के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर फिल्म भी दिखाई गई। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की संस्था राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद तथा इंडियन साइंस कम्युनिकेशन सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कई विशेषज्ञो, महिला ग्राम प्रधानो, स्वयं सहायता समूह की महिलाओ, विद्यार्थी, शिक्षको सहित लगभग 1,000 लोगों ने सहभागिता की। डायट प्राचार्य संतोष कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने स्वागत भाषण दिया। डायट के ही वरिष्ठ प्रवक्ता गिरीश प्रसाद मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में वैज्ञानिक व्याख्यान के सत्र में लोगों ने स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए प्रश्न भी पूछे। उन्हें वैज्ञानिक आधार पर सुझाव भी दिए गए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्राचार्य सुमन, सी -3 संस्था के जिला समन्वयक अशोक कुमार शर्मा और विज्ञान संचारक डॉ. अनूप चतुर्वेदी ने भी लोगों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधान सुशीला मौर्य, हनिपुन निशा, पूजा चौहान, कामिनी सिंह, लक्ष्मी राय, नूरजहां को सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story