×

एडेड डिग्री कॉलेजों को लगा झटका, प्रिंसीपल की नियुक्ति प्रक्रिया खारिज, जानिए क्यों?

अशासकीय सहायता प्राप्त(एडेड) डिग्री कॉलेजों में प्रिंसीपल की नियुक्ति प्रक्रिया को खारिज कर दिया गया है।भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन संख्या 49 को उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने रद्द कर दिया है। इस भर्ती को रोकने से डिग्री कॉलेजों को झटका लगा है।

suman
Published on: 24 Jan 2020 6:44 AM GMT
एडेड डिग्री कॉलेजों को लगा झटका, प्रिंसीपल की नियुक्ति प्रक्रिया खारिज, जानिए क्यों?
X

लखनऊ: अशासकीय सहायता प्राप्त(एडेड) डिग्री कॉलेजों में प्रिंसीपल की नियुक्ति प्रक्रिया को खारिज कर दिया गया है।भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन संख्या 49 को उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने रद्द कर दिया है। इस भर्ती को रोकने से डिग्री कॉलेजों को झटका लगा है। क्योंकि 331 कॉलेजों में 290 कॉलेजों में प्रिंसीपल के पद खाली है। कई इस साल जून में रिटायर्ड भी होगे। इस नियुक्ति के खारिज होने से 2020 में ज्यादातर शैक्षिक काम कार्यवाहक प्रिंसीपल करेंगे।

यह पढ़ें...इस गलतफहमी में न रहे अपराधी कि गुनाह की सजा फांसी नहीं होगी-सुप्रीम कोर्ट

बेसिक से उच्च शिक्षा के लिए बना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग मार्च से काम करने लगेगा। और शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती पर काम होने लगेगा। 1 मार्च से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2019 काम करने लगेगा। उधर मार्च में ही प्रचार्यों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा व इंटरव्यू होना है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में 6 माह लगेगा। इसलिए नियुक्ति की प्रक्रिया को खारिज किया गया है।

suman

suman

Next Story