Banda News: इस जहरीली नागिन से सावधान, एक ने खुदकुशी की, दूसरे के 30 लाख गए

Banda News: इसी महिला के शिकार एक सर्राफा व्यवसाई ने 7 माह पहले आत्महत्या कर ली थी। इसमें इस महिला को इसके प्रेमी के साथ पुलिस ने जेल भेजा गया था।

Banda News: इस जहरीली नागिन से सावधान, एक ने खुदकुशी की, दूसरे के 30 लाख गए
ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने लखनऊ के एक युवक को  किया हनीट्रैप (फोटो: सोशल मीडिया )
Follow us on

Banda News: बांदा में ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने लखनऊ के एक युवक को हनीट्रैप का शिकार बनाकर उससे धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपए ऐंठ लिये। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत होने के बाद महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इसी महिला के शिकार एक सर्राफा व्यवसाई ने 7 माह पहले आत्महत्या कर ली थी। इसमें इस महिला को इसके प्रेमी के साथ पुलिस ने जेल भेजा गया था।

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि महिला ने फेसबुक के जरिए युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। इसी दौरान महिला ने चालाकी से युवक के कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और फिर इसके बाद युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। हनी ट्रैप में फंसे इस युवक ने धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपए अपने खाते से युवती के खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके बाद भी युवती द्वारा लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिस से तंग होकर युवक ने शहर कोतवाली में 10 दिन पहले मुकदमा पंजीकृत कराया था।

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गुरुवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार की गई महिला राहिला बेगम शहर कोतवाली अंतर्गत जरैली कोठी मोहल्ले की रहने वाली है। गिरफ्तारी के बाद महिला को तत्काल पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।

सराफा व्यवसाई ने कर ली थी आत्महत्या

बताते चलें कि 7 मई 2022 को इसी महिला ने शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसाई शैलेश जडिया को हनी ट्रैप का शिकार बनाया था। महिला द्वारा बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो के वायरल करने की धमकी से परेशान होकर शैलेश जडिया ने आत्महत्या कर ली थी।

लेकिन आत्महत्या से पहले मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें महिला का नाम खोलते हुए उसके प्रेमी का जिक्र किया था। साथ ही यह भी बताया था कि इस महिला ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया है। बाद में पुलिस ने इस मामले में राहिला बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जो जमानत से छूट कर फिर बाहर आ गई और उसने लखनऊ निवासी युवक को अपना शिकार बनाया। जिसमें ब्यूटी पार्लर संचालिका को जेल जाना पड़ा।