×

Banda Boat Accident: बांदा नाव हादसे के वक्त नहीं सवार थे 50 लोग, मृतकों की वास्तविक संख्या पर संशय बरक़रार

Banda Boat Accident: बांदा जिले में शनिवार को 8 अन्य लाशें मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। एसपी के अनुसार, नाव में 32 लोग सवार थे। NDRF और SDRF तलाशी अभियान जारी रखे है।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 13 Aug 2022 12:52 PM GMT
banda boat accident 11 bodies recovered in yamuna river search operation underway
X

Banda Boat Accident

Banda Boat Accident : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जिले में हुए नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 तक पहुंच गई है। हालांकि, इस हादसे में मरने वालों की वास्तविक संख्या पर अब भी संशय बरकरार है। क्योंकि, बांदा के एसपी का कहना है कि, पुलिस वेरिफिकेशन के बाद पता चला है कि यमुना नदी में जब नाव पलटी थी तब उसमें 32 लोग सवार थे। दावे के विपरीत 05 लोग सुरक्षित अपने घरों में पाए गए। इस वजह से हादसे में हताहतों की संख्या पर अभी भी संशय है। इससे पहले इस हादसे वक़्त नाव में 50 लोगों के सवार होने की बात कही थी।

क्या कहा बांदा एसपी ने?

बांदा जिले में बीते दिनों यमुना नदी में नाव पलट गई थी। जिसमें कई लोगों के डूबने की खबर आई थी। हादसे के करीब 36 घंटे बाद और 8 शव बरामद हुए हैं। जिससे अब मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनंदन ने शनिवार (13 अगस्त) को इस संबंध में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, चार लोग अभी भी लापता हैं। NDRF और SDRF की टीम के साथ जल पुलिस की टीमें तलाशी अभियान में जुटी है। लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

17 लोग तैरकर बाहर आ गए थे

एसपी के अनुसार, 11 अगस्त की दोपहर लोगों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई थी। इस नाव में करीब 32 लोग सवार थे। घटना के बाद 17 लोग तैरकर बाहर आ गए थे। जबकि, नाव हादसे के ठीक बाद दो महिलाओं सहित एक मासूम का शव बरामद हुआ था। जिले के एसपी के इस बयान से उन कयासों पर विराम लगा है जिसमें ये कहा जा रहा था कि दुर्घटना के वक्त नाव पर 50 लोग सवार थे। हालांकि, प्रदेश सरकार ने सभी मृतकों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही, जो लोग लापता हैं और न मिलने पर उनके परिजनों को भी ये मुआवजा दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आपको बता दें, यह हादसा बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के मरका घाट पर हुआ था। इस हादसे का दवा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे दुर्घटना से पहले का वीडियो बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के तेज बहाव में नाव डगमगाती है और डूब जाती है। बांदा में हुए नाव हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story