×

Banda News: प्रदेश में ठंड से बांदा का रिकॉर्ड, जिला प्रशासन और नगर पालिका की व्यवस्थाएं हवा-हवाई

Banda News: बांदा का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम था। अधिकतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Anwar Raza
Written By Anwar Raza
Published on: 4 Jan 2023 5:55 AM GMT
Banda cold day Record
X

Banda cold day Record (photo: social media )

Banda News: बांदा जिले में ठंड का तूफान एक्सप्रेस की गति पर है। कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय है। साल के चौथे दिन भी शीतलहर और सर्दी का जुल्म जारी रहा। वहीं, सर्द हवाओं से ठिठुर रहे सड़को में लोग खुद लकड़ी का इंतजाम कर आग सेंकते नजर आए। लोगों ने बताया नगर पालिका जिला प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। बांदा का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम था। अधिकतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बांदा मंगलवार को पूरे दिन धूप नजर नहीं आई। कोहरे की धुंध छाई रही। दृश्यता भी कमजोर रही। तमाम वाहन चालक लाइट जलाकर निकले। दिन भर सूर्य दर्शन नहीं हुये और न ही ठंड से राहत मिली। सर्द हवाओं के चलते पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। ठंड से बचने की लोग जुगत करते रहे। प्रशासन ने गीली लकड़ी डलवा आग के इंतजाम की खाना पूर्ति की।शाम होते ही कोहरे संग सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई।रात 10 बजे के बाद जरूरतमंद ही सड़कों पर नजर आए। घरों,प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक जगहों पर लोग अलाव तापते ठंड से बचने का प्रयास करते देखे गए। ठंड के कारण किसान परेशान हैं। कोहरे व जोरदार सर्दी के बीच दलहनी तिलहनी फसलों में पाला व रोगों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।

रैन बसेरों में व्यवस्थाएं

बांदा वासियों की कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद आर पी पांडे ने बताया अलाव के नाम पर जिला प्रशासन मजाक कर रहा। प्रशासन ने जिला अधिकारी कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गीली लकड़ी डलवा मजाक कर सकते हैं तो जनपद की क्या स्थिति होगी? समाजसेवी शालिनी पटेल ने बताया कि आज ठंड का प्रकोप बहुत तेज है। जिला प्रशासन जगह-जगह लकड़िया जलवा तथा रैन बसेरों में व्यवस्थाएं करता था। चारों तरफ अवस्थाएं ही देखने को मिल रही है। बजट आता है पर कहां जाता है सांसद विधायक प्रतिनिधियों को भी नहीं पता। जानकी अस्पताल तीमारदार कमलेश गुप्ता ने बताया कि सर्दी से बचने के लिए फल वालों से फल की पेटी मांग कर लाए हैं, उन्हीं को जला रहे हैं। प्रशासन ने किसी प्रकार की कोई मदद नहीं की। सुरेश साहू अनीता निषाद सुमन ने बताया कि संकट मोचन मंदिर है। कचहरी कलेक्ट्रेट का मेन चौराहा स्टैंड है। पास में लोगों का यहां आना-जाना बना रहता है। यह इलाका भीड़भाड़ वाला इलाका है पर यहां भी कोई व्यवस्थाएं नहीं है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story