×

Banda News: गौ रक्षा समिति ने की केन नदी की आरती, शौर्य दिवस पर दीप उत्सव कार्यक्रम

Banda News Today: मुख्य अतिथि के रूप में महंत चंद्रनन्द गिरि जी महाराज सारनाथ काशी जूना अखाड़ा ने उपस्थित होकर केन जल महाआरती का शुभारंभ किया।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 7 Dec 2022 2:15 AM GMT
Ken river aarti
X

गौ रक्षा समिति ने की केन नदी की आरती (photo: social media )

Banda News: विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा केन जल आरती आयोजित किया गया समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के दौरान मौजूद भक्त जनों को संबोधित करते हुए कहा कि जल से ही पृथ्वी पर हमारा अस्तित्व है। कई जगह पानी की पहुंच इतनी अधिक है कि लोग उसे आंख मूंदकर बर्बाद करते हैं, तो कई जगह प्यास बुझाने के लिए पानी नसीब नहीं है। उन्होंने बताया कि केन नदी बांदा शहर की प्राण दायिनी नदी है जिस को साफ स्वच्छ व बचाने हेतु हर मंगलवार को के जल आरती की जाती है अर्थात लोगों को नदी तालाब व्यक्तियों को स्वच्छ व बचाने का संदेश दिया जाता है। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में महंत चंद्रनन्द गिरि जी महाराज सारनाथ काशी जूना अखाड़ा ने उपस्थित होकर केन जल महाआरती का शुभारंभ किया और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम मोहन धुरिया के रूप में रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रदेश महामंत्री संतोष मिश्रा, जिला अध्यक्ष पार्वती गुप्ता, जिलाध्यक्ष शंभू धुरिया, देवीदास गिरी महाराज, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, नगर महामंत्री व्यापार मंडल प्रेम गुप्ता, पुत्तन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी, सागर गोयल, महेश प्रसाद गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष व्यापार मंडल जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापत, सत्यम मिश्रा, नगर अध्यक्ष कुलदीप नामदेव, नगर उपाध्यक्ष सागर गोयल, नगर महामंत्री ब्रजकिशोर द्विवेदी, महेश कुमार, सुनील कुमार राजपूत, शैलेश मिश्रा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story