×

Banda News: आरक्षण जारी होते ही जिले में नगर निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू

Banda News: प्रमुख सचिव अमृत अभिजात द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि नगर पालिका व नगर पंचायतों में अनुसूचित जातियों, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं का आरक्षण अधिनियम के तहत निर्धारित किया गया है।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 2 Dec 2022 12:18 PM GMT
Banda News different district  reservation issued countdown for nagar nikay chunav
X

Banda News different district reservation issued countdown for nagar nikay chunav (Newstrack)  

Banda News: नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होते ही चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। जिले में कुल दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं। जिले में सभी वर्ग की महिलाओं के हिस्से में 46 वार्ड आरक्षित रखे गए हैं। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि नगर पालिका व नगर पंचायतों में अनुसूचित जातियों, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं का आरक्षण अधिनियम के तहत निर्धारित किया गया है। इसी के तहत बांदा नगर पालिका में छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनके अलावा अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 व पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तीन वार्ड आरक्षित हैं। नगर पालिका अतर्रा में महिलाओं के लिए चार, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति महिला के लिए 2-2 वार्ड आरक्षित हैं।

नगर पंचायतों में बबेरू में 5, नरैनी में 4, तिंदवारी में 4, ओरन में 4 और बिसंडा व मटौंध में 5-5 महिलाएं वार्डों की कमान संभालेंगी। इनमें महिला सीट सहित अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग महिलाएं शामिल हैं।

बांदा नगर पालिका के वार्ड

वार्ड-1 (बिजलीखेड़ा)- पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड-2 (चौसठ जोगिनी) - अनारक्षित, वार्ड- 3 (गायत्री नगर)- पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड - 4 ( कैलाशपुरी)- अनु. जाति महिला, वार्ड-5 (बंगालीटोला, आंबेडकर नगर)- पिछड़ा वर्ग, वार्ड-6 (क्योटरा उत्तरी) - अनु. जाति महिला, वार्ड-7 ( जरैली कोठी)- अनु. जाति, वार्ड-8 (सिविल लाइन ) - अनु.जाति, वार्ड-9 (खाईंपार)- महिला, वार्ड 10 (आजाद नगर ) - महिला, वार्ड 11 (मर्दननाका पश्चिमी)- पिछड़ा वर्ग, वार्ड-12 (कटरा पश्चिमी)- पिछड़ा वर्ग, वार्ड-13 (क्योटरा दक्षिणी) - अनारक्षित, वार्ड-14 ( स्वराज कालोनी)- महिला, वार्ड-15 (मढिय़ानाका)- पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड- 16 (झील कापुरवा) - महिला, वार्ड-17 ( खुटला) - महिला, वार्ड-18 (छाबी तालाब )- पिछड़ा वर्ग, वार्ड- 19 (शांती नगर)- अनारक्षित, वार्ड-20 (सेढू तलैया)- महिला, वार्ड-21 (छावनी) - अनारक्षित, वार्ड-22 (निम्नीपार) - अनारक्षित, वार्ड-23 (कटरा पूर्वी ) - अनारक्षित, वार्ड-24 (गुलाब बाग) - अनारक्षित, वार्ड-25 (मर्दन नाका) - पिछड़ा वर्ग, वार्ड-26 (बाकरगंज)- अनारक्षित, वार्ड-27 (छोटी ब अनारक्षित, वार्ड-28 (अलीगंज उत्तरी)- अनारक्षित वार्ड-29 (गूलरनाका)- अनारक्षित, वार्ड-30 (बन्योटा) - अनारक्षित, वार्ड-31 ( इंदिरा नगर )- अनारक्षित ।

अतर्रा नगर पालिका वार्ड नंबर एक गांधीनगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर दो मूसा नगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर तीन सिविल लाइन अनारक्षित, वार्ड नंबर चार सुदामा पुरी अनारक्षित, वार्ड नंबर पांच राजनगर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर छह कृष्णा नगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर सात शिवपुरी महिला, वार्ड नंबर आठ भवानी नगर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर नौ दामूगंज अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 10 लाल थोक अनुसूचित जाति, वार्ड 11 अंबेडकर नगर अनुसूचित जाति, वार्ड 12 आजाद नगर अनुसूचित जाति, वार्ड 13 अत्री नगर महिला, वार्ड 14 तिलक नगर अनारक्षित, वार्ड 15 भागवत नगर महिला, वार्ड 16 सुलक थोक अनारक्षित, वार्ड 17 शास्त्रीनगर अनारक्षित, वार्ड 18 तुलसी नगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड 19 बाउर बाजार पिछड़ा वर्ग, वार्ड 20 बजरंग नगर अनारक्षित, वार्ड 21 संजय नगर महिला, वार्ड 22 लखन कालोनी अनारक्षित, वार्ड 23 राजेंद्र नगर अनारक्षित वार्ड 24 ब्र पिछड़ा वर्ग, वार्ड 25 सुभाष नगर महिला

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story