Banda: 26 सितंबर से शुरू हो रहा बुंदेलखंड का ऐतिहासिक नवदुर्गा महोत्सव, पंडालों की चल रही तैयारियां

Banda Navdurga Festival: बुंदेलखंड का ऐतिहासिक पर्व नवदुर्गा महोत्सव के 26 सितंबर से शुरू हो रहा है।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 19 Sep 2022 11:36 AM GMT
Banda News In Hindi
X

बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति नवदुर्गा महोत्सव ने DM को सौपा ज्ञापन

Banda Navdurga Festival: बुंदेलखंड का ऐतिहासिक पर्व नवदुर्गा महोत्सव (Navdurga Festival) के 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस उत्सव को मनाने के लिए पूरे जनपद बांदा में विभिन्न पंडालों की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं। यह पर्व नौ दिनों तक चलेगा जिसका विसर्जन 5 अक्टूबर को किया जाएगा। इस पर्व में आने वाली विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति नवदुर्गा महोत्सव (Banda Central Puja Festival Committee Navdurga Festival) के पदाधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट में 14 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी अनुराग पटेल (District Magistrate Anurag Patel) को सौंपा है।

नवरात्रि की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं: अध्यक्ष

बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति नवदुर्गा महोत्सव के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने कहा है कि नवरात्रि की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। इसकों लेकर पदाधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट में 14 सूत्रीय ज्ञापन में जिला प्रशासन से मांग की है

  • शहर के प्रमुख मंदिरों और देवी पंडालों में साफ-सफाई सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए मंदिरों और देवी पंडालों में महिला पुलिसकर्मी का सचल दस्ता पूरे शहर में तैनात कराया जाए।
  • नवरात्रि पर्व में बांदा शहर को बिजली कटौती जैसी समस्या से मुक्त रखा जाए और शहर के विभिन्न मार्गो पर लटक रहे बिजली के तारों को ठीक कराया जाए ।
  • शहर में सूअर,आवारा जानवरों को शहर के अंदर प्रवेश वर्जित कराया जाए।
  • शहर में भारी वाहनों को सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक और शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रवेश वर्जित किया जाए।
  • शहर के प्रमुख मार्गों व विसर्जन जुलूस वाला मार्गो को गड्ढा मुक्त कराया जाए और विसर्जन मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटवाया जाए। अतिक्रमण की वजह से विमान शोभायात्रा निकालने परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • केन नदी विसर्जन घाट को शीघ्र ठीक कराया जाए। केरला चौराहे से विसर्जन घाट तक रोड लाइट की व्यवस्था कराई जाए।
  • मूर्ति ले जाने के लिए हाथ ठेला और नाव की व्यवस्था पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रशासन की ओर से कराई जाए।
  • विसर्जन में अपार जनसमूह को देखते हुए विसर्जन के प्रमुख मार्ग में स्वास्थ्य कैंप लगाया जाए, जिससे विसर्जन जुलूस में हुए आकस्मिक घटना का प्राथमिक उपचार सुचारु रुप से शुरू किया जा सके।
  • मूर्ति विसर्जन में केन नदी में कई प्रकार की अवस्थाएं होती हैं जिससे भारी एवं बड़ी मूर्तियों के होने से विसर्जन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए प्रशासन द्वारा दो बड़ी हाइड्रा मशीन की व्यवस्था की जाए जिससे मूर्ति विसर्जन आसान और सुरक्षा पूर्ण हो सके।
  • विसर्जन घाट पर जनसमूह को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रीमर जेल पुलिस महिला पुलिस की व्यवस्था सुचारु रुप से की जाए।
Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story