×

Banda News: नेहा कश्यप ने जीता मिस सिग्निफ़िकंट आफ इंडिया 2023 का खिताब

Banda News: जिले की बेटी नेहा कश्यप ने बाँदा का नाम रोशन किया है। नेहा कश्यप मिस सिग्निफ़िकंट आफ इंडिया 2023 (miss significant of india 2023) शो की विनर बनी हैं।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 23 Jan 2023 12:48 PM GMT
Bandas Neha Kashyap won the title of Miss Significant of India 2023.
X

बांदा: नेहा कश्यप ने जीता मिस सिग्निफ़िकंट आफ इंडिया 2023 का खिताब

Banda News: जिले की बेटी नेहा कश्यप ने बाँदा का नाम रोशन किया है। नेहा कश्यप मिस सिग्निफ़िकंट आफ इंडिया 2023 (miss significant of india 2023) शो की विनर बनी हैं। बॉलीवुड स्टार मुग्धा गोडसे (Bollywood star Mugdha Godse) ने ताज पहनाकर नेहा कश्यप को सम्मानित किया। बता दें कि नेहा कश्यप एक के बाद एक खिताब हासिल कर रही है।

कानपुर स्थित गंगस क्लब में आज प्रोग्राम पार्थ क्रीएशन के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें नेहा कश्यप को विनर का ताज पहनाया गया। नेहा कश्यप सेंट मेरी ज्योति नगर की रहने वाली हैं। इस शो में चार बॉलीवुड की जाने माने सिलेब्रिटी जी टीवी ऐंकर राहुल सिंह,गरूमर एक्टर सार्थक चौधरी, एक्टर रौनि शाह उपस्थित रहे। नेहा कश्यप का नाम हर जगह जाना जाता है ये खुद एक सिलेब्रिटी है जिन्हें बहुत सी जगह से इन्विटेशन आते रहते है बहुत जल्द नेहा कश्यप बॉलीवुड में एंट्री करेगी ओर बाँदा का नाम देश विदेश हर जगह रोशन करेगी।

नेहा कश्यप जानी मानी कलाकार और एक बेहतरीन मॉडल हैं

नेहा कश्यप को कानपुर में प्रोफ़ेसनल विशाल मेकप आर्टिस्ट के द्वारा डिज़ाइनर ड्रेस बेहतरीन मेकप के साथ स्टेज पर वॉक करके जलवे बिखेर दिया विशाल मेकप आर्टिस्ट के मेकप ड्रेस की बहुत सहरना की गई नेहा कश्यप जब मंच पर आई तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। नेहा कश्यप की मंच पर बहुत सराहना की। नेहा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी, गई नेहा कश्यप जानी मानी कलाकार और एक बेहतरीन मॉडल है मिस बुंदेलखंड नेहा कश्यप ऐसे कई ताज अपने नाम कर चुकी नेहा मॉडलिंग के साथ साथ ऐक्टिंग की दुनिया में खूब धमाल मचाए हुए है। इन्होंने कई मूवी वेब सीरीज में भी काम किया है।

नेहा बताती हैं कि वो अपनी फ़ैमिली और अपने बाँदा का नाम हर जगह रोशन करना चाहती है जिससे बाँदा का नाम इतिहास के पन्नो पर दर्ज हो और बाँदा को सब लोग जाने हम सभी नेहा कश्यप के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story