Banda News: नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी Video Viral करने की दे रहा धमकी

Banda News : बांदा जिले में एक नाबालिग को अगवा कर रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का कहना है आरोपी अब वीडियो वायरल और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 10 Nov 2022 2:29 PM GMT
banda news three youth kidnapped and raped a minor threatened to make video viral
X

रेप पीड़िता परिजन के साथ   Photo- Banda Newstrack 

Banda Crime News: जिले में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है गांव का एक युवक अपने 2 साथियों के साथ नाबालिग को बहला कर कहीं ले गया और उसके साथ रेप किया। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने के धमकी दे रहा है। शादी न होने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देता है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। पीड़ित परिवार ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है मामला?

मामला बिसंडा थाना के एक गांव का है। जहां की रहने वाली नाबालिग ने बताया कि उसको गांव की एक दुकान में काम करने वाला व्यक्ति जबरन ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जब स्टेशन ले गया तब पता चला कि कहीं बाहर ले जा रहा है। पूछने पर आरोपी ने कहा चुपचाप बैठो बताएंगे कहां ले जा रहे हैं?

जान से मारने की दे रहा धमकी

लड़की की मां ने बताया कि लड़की के साथ बलात्कार किया है। आरोपी आये दिन धमकी और गालियां देता है जान से मारने की धमकी देता है। थाना गए तो दरोगा ने कहा कि राजी हो जाओ और पैसे ले लो। वहीं एसएचओ केके पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जिसमें जानकारी की गई तो लड़की और लड़का एक दूसरे को जानते हैं। लड़का गांव में ही एक टेंट की दुकान पर काम करता है। दोनों के बीच शादी की चर्चाएं हुईं। जिसमें लड़की पक्ष ने मना कर दिया लड़के की शादी कहीं और हो गयी जिससे लड़की पक्ष ऐसा आरोप लगा रहे हैं।मामले की जांच की जा रही है।

क्या कहा DSP ने?

डीएसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र में एक लड़की को ट्रेन से अपहरण करके ले जाने की घटना प्रकाश में आई है जिसमें उनके परिजनों द्वारा ट्रेन से लड़की को उतार कर वापस लाया गया है परिजनों की शिकायत पर उक्त लड़की के अपहरण का केस दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय में 164 के बयान में लड़की जो भी बयान देगी उसी के अनुसार आगे कार्रवाई होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story