Banda News: 47 वर्षीय मजदूर ने नीम के पेड़ में फांसी लगाकर दी जान, कर्ज व बेटी की शादी से था परेशान

Banda: पैलानी थाना क्षेत्र के डाडामऊ के मजरा चौकीपुरवा में कर्ज व बेटी की शादी से परेशान 47 वर्षीय मजदूर ने घर में लगे नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया है।

Anwar Raja Ranu
Published on: 11 Sep 2022 12:53 PM GMT
Kanpur Dehat News In Hindi
X

पेड़ से लटका मिला 32 वर्षीय युवक। (Social Media)

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Banda: पैलानी थाना क्षेत्र (Pailani police station area) के डाडामऊ के मजरा चौकीपुरवा में कर्ज व बेटी की शादी से परेशान 47 वर्षीय मजदूर सुरेश पुत्र भगवादीन ने घर में लगे नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया है। सुबह जब परिजनों ने देखा तो तुंरत पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मजदूरी व किसानी करता था मृतक

मृतक गांव में रहकर मजदूरी व किसानी करता था। मृतक के 4 लड़की एवं 1 लड़का राहुल हैं जो गोवा में रहकर मजदूरी करता है। मृतक की 2 लड़कियों की शादी हो चुकी हैं, तीसरी लडक़ी रोशनी की शादी के लिए लड़का ढूंढा जा रहा था। मृतक की लड़की रोशनी ने थाना पैलानी में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे पिता घर के अंदर नीम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी है। कर्ज व मेरी शादी को लेकर मेरे पिता परेशान थे। घटना के बाद से पत्नी पानमती सहित सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो भाइयों की मौत पहले ही दिल्ली में बीमारी के चलते हो चुकी हैं।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है: थाना प्रभारी

पैलानी थाना प्रभारी नन्दराम प्रजापति (Pailani police station in-charge Nandram Prajapati) से जब इस सम्बंध में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है, फिर भी वास्तविक स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story