Banda News: शहादत दिवस पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पोत दी कालिख, भड़का आक्रोश

Banda News: इंदिरा गांधी के शहादत दिवस के दिन अराजक तत्वों द्वारा उनकी प्रतिमा पर कालिख लगा दी गई।

Anwar Raja Ranu
Published on: 31 Oct 2022 3:59 PM GMT
Banda News In Hindi
X

शहादत दिवस पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पोत दी कालिख

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Banda News: इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के शहादत दिवस के दिन अराजक तत्वों द्वारा इंदिरा गांधी के प्रतिमा (Indira Gandhi statue) पर कालिख लगा दी गई। इतना ही नहीं वहां मौजूद अराजक तत्व शराब पीते हुए भी नजर आए। इसे लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया। कांग्रेस ने इस कृत्य पर गहरा आक्रोश जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी: पूर्व जिला अध्यक्ष

वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि हमारी भारत रत्न प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर आज फूल माला चढ़ाने आए थे, पर यहां पर प्रतिमा पर अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी है। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा पार्क में हमेशा साफ-सफाई रहनी चाहिए गंदगी भरी हुई है। आज तो प्रशासन को साफ सफाई जरूर करवानी चाहिए थी। पर ऐसा नहीं हुआ। यहां पर हमेशा अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, लोग शराब पीते हैं उसे रोका जाए।

सिटी मजिस्ट्रेट पहुंच कांग्रेसियों ने जताई काफी नाराजगी

आज शहादत दिवस के दिन तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता फूल माला चढ़ाने के लिए इंदिरा पार्क में आए हुए थे तभी देखा कि इंदिरा गांधी की प्रतिमा में कालिख लगी हुई थी। इस बात पर कांग्रेसियों ने काफी नाराजगी जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को फोन लगाया गया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था। पुलिस को सूचना दी गई।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा: CO

सूचना पर मौके पर पहुंची सीओ सिटी अंबुजा त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है। सूचना के तुरंत बाद फोर्स के साथ मौके पर आए हैं। जांच चल रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी और अभी तहरीर नहीं मिली है जो भी तहरीर दी जाएगी उस पे मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story