TRENDING TAGS :
Banda News: महिला को बंधक बनाकर 22 दिन तक किया कुकृत्य, पीड़िता बोली- घर के बाहर छोड़ा
Banda News Today:बांदा जिले में महिला ने एक युवक पर बंधक बनाकर 22 दिन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Rape Case in Banda (Photo: Social Media)
Banda News:बांदा जिले में महिला ने एक युवक पर बंधक बनाकर 22 दिन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी युवक पर साथी के साथ तमंचे की नोंक पर जान से मारने की धमकी देकर ले जाने की बात बताई है। वहीं, पैलानी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का भी आरोप लगाया है।
पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार
पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। उसमें बताया कि पति मुंबई में मजदूरी करता है। वह घर में तीन बच्चों के साथ रहती है।
22 दिसंबर का है मामला
आरोप है कि पिछले वर्ष 22 दिसंबर की रात आरोपी दीवार कूदकर घर में घुसा था। उसके शोर मचाने पर मोहल्ला के लोग आ गए। इससे आरोपी भाग निकला था। 23 दिसंबर को वह खेत पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक अपने साथी के साथ पहुंच गया।इसके बाद तमंचे की नोंक पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बाइक पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन बोलेरो से एक घर में ले गया, जहां पर उसे बंधक बनाकर रखा। वहां 23 दिसंबर से 15 जनवरी तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
एसपी ने दिए जांच के निर्देश
16 जनवरी को घर के बाहर छोड़ गया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि मेरे लापता होने पर सास ने बच्चों को संभाला और पति व पुलिस को सूचना दी थी। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।