Banda: बांदा में 'देवदूत' बने UP Police के जवान, घायल को कंधे पर उठाकर पैदल ही पहुंचाया अस्पताल

Banda News : पुलिस के जवान बगैर देर किए एक चारपाई मंगवाकर उस पर घायल को लिटाकर पैदल चल दिए। करीब एक किलोमीटर दूर खड़ी गाड़ी से फिर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 31 Aug 2022 9:03 AM GMT
up news when the vehicle did not reach the village banda police set unique example
X

घायल को कंधे पर उठाकर पैदल ही पहुंचाया अस्पताल

Banda News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा जिले में खाकी वर्दी का एक अलग ही चेहरा सामने आया। यहां पुलिस के जवान देवदूत बनकर आगे आए। इन खाकी वर्दीधारियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। आज चारों तरफ यूपी पुलिस के जवानों की तारीफ हो रही है। पुलिस के जवानों ने एक घायल को करीब एक किलोमीटर तक चारपाई पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। जिससे घायल की जान बच सकी। डायल 112 के पुलिस स्टाफ की मानवता ने मिसाल पेश की।

क्या है मामला?

ये मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना के लोहरी गांव का है। जहां पीआरवी 112 को दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। वह खून से लथपथ पड़ा था। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत थी, नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी। गांव का रास्ता संकरा होने की वजह से वहां एम्बुलेंस या किसी गाड़ी का पहुंचना नामुमकिन था।

चारपाई पर ले गए घायल को

ऐसे में बांदा पुलिस के जवान देवदूत बनकर सामने आए। पुलिस के जवान बगैर देर किए एक चारपाई मंगवाकर उस पर घायल को लिटाकर पैदल चल दिए। करीब एक किलोमीटर दूर खड़ी गाड़ी से फिर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। फ़िलहाल घायल का इलाज चल रहा है। अब वह खतरे से बाहर है। पुलिस के इस काम की इलाके में सराहना हो रही है। बाकी इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

एसपी ने किया प्रोत्साहित

पीआरवी डायल 112 के पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल भरत कुमार ने मानवता की ऐसी मिशाल पेश की है। SP अभिनन्दन ने ऐसे कार्य करने वाले पुलिस स्टाफ का हौसला बढ़ाया है और सीख भी लेने का निर्देश दिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story