×

Banda News: यातायात माह के दौरान 4600 वाहन के किए गए चालान, 49 लाख 300 शमन शुल्क वसूला

Banda News: नवंबर के आखरी महीने में बांदा पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर अब सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही भी कर रही हैं।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 19 Nov 2022 1:28 PM GMT
X

सीओ ट्रैफिक सत्य प्रकाश शर्मा 

Banda News: बांदा पुलिस यातायात माह को लेकर लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में सीओ ट्रैफिक ने जनपद में 46 सौ मोटरसाइकिल और चार पहिया गाड़ियों का चालान किया है। लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले लोगों से 49 लाख 3 सौ रुपये समन शुल्क भी वसूला गया है।

आपको बता दे कि बांदा जनपद में यातायात माह नवंबर की शुरुआत में पुलिस प्रशासन ने रैली निकालकर तमाम लोगों को जागरूक किया था और यातायात नियमों का उल्लंघन ना करने की अपील भी की थी। जिसके बाद माह नवंबर के आखरी महीने में बांदा पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर अब सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही भी कर रही हैं।

सीओ ट्रैफिक सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया की हमारे द्वारा लगातार लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है जिससे लोगों की यात्रा सुगम और सरल सुरक्षित हो सके। इसी क्रम में जनपद में 46 सौ लोगों के चालान किए गए हैं। साथ ही साथ 49 लाख 3 सौ रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली में 162 ट्रैक्टर ट्राली में रिफ्लेक्टर लगाया गया है जिससे किसान रात के समय जब सड़कों पर निकलते हैं तो कोई हादसा ना हो सके और लगातार लोगों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story