×

Banda News: बेअंदाज वाहन चालकों पर गिरी गाज, 60 नशेबाजों का ई चालान

Banda News: एक अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन स्वामियों का यातायात पुलिस ने चालान किया है।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 14 Nov 2022 2:43 PM GMT
X

पुलिस ने काटे चालान

Banda News: जनपद में यातायात जागरुकता माह में पुलिस ने अभियान चलाकर बेअंदाज वाहन चालकों पर को लपेटा और कड़ी कार्रवाई की। इसमें 60 नशेबाजों, 2179 बिना हेलमेट वालों व बिना सीट बेल्ट वाले 141 कार चालकों और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 253 लोगों का ई चालान किया गया।

एक अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन स्वामियों का यातायात पुलिस ने चालान किया है। यातायात पुलिस ने यह अभियान लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने और दुर्घटनाएं रोकने के लिए चलाया है। इस ड्राइव में कुल 2789 वाहनों के चालान किये गए और इसमें 30,15,600 रुपए के चालान किए गए हैं।

अभियान में सेंट जॉर्ज स्कूल जनपद बांदा में यातायात माह के दौरान यातायात के नियमों के बारे में स्कूल के बच्चों को जागरूक किया गया और यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।

जिसमें बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने तथा फोर व्हीलर वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे की हालत में गाड़ी ना चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि नहीं करने तथा वाहन रॉन्ग साइड न चलाने तथा वाहनों पर स्टंट न करने की सलाह दी गई।

क्षेत्राधिकारी यातायात सत्य प्रकाश शर्मा ने चिल्ला चौराहे पर यातायात माह के दौरान दुपहिया वाहनों पर चलने वाले तथा सीट बेल्ट ना लगाएं वाहन चलाने वालों के विरुद्ध ई चालान की कार्यवाही की है। पंपलेट वितरित कर स्कूल कॉलेज में संगोष्ठी करके लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story