Banda News: आगे बढ़ा BJP का विशेष सदस्यता अभियान, 850 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Banda News: शुक्रवार को बांदा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के मिलन समारोह में गहमागहमी के बीच "इस बार फिर, मोदी सरकार" और "अबकी बार, 400 पार" आदि नारे लगातार गूंजते रहे।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 16 Feb 2024 4:04 PM GMT
Banda News
X

Banda News (Pic:Newstrack) 

Banda News: भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान शुक्रवार (16 फरवरी) को बांदा विधानसभा क्षेत्र में केंद्रित रहा। जिला मुख्यालय स्थित एक मैरिज हाउस में आयोजित मिलन समारोह के दौरान विभिन्न दलों और क्षेत्रों के 850 लोगों को भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया है। समारोह में "एक बार फिर, मोदी सरकार" और "अबकी बार, 400 पार" आदि नारे गूंजते रहे।

भाजपा पार्टी नहीं, विचार: सदर MLA

भाजपाइयों के मुताबिक- मिलन समारोह में विभिन्न राजनैतिक दलों और अन्य क्षेत्रों के करीब 850 लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी का स्वागत किया। कहा- विश्व का सबसे राजनैतिक संगठन भाजपा पार्टी नहीं, विचार है। भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है।

सांसद बोले- अभियान से हर वर्ग तक पहुंचेगी भाजपा

बांदा-चित्रकूट सांसद आरके पटेल ने कहा- भाजपा इस अभियान से समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी। उन्होने पदाधिकारियों से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं तक को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा- विशेष सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नम्बर (8140200200) जारी किया गया है। टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड काल के अलावा भाजपा के क्यूआर कोड स्कैन करके भी पार्टी सदस्यता ग्रहण की जा सकती है।

इन्होनें ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी की कार्यशैली से प्रभावित होकर विभिन्न दलों और क्षेत्रों से जुड़े अशोक वर्मा, प्रकाश साहू, राजेन्द्र विश्वकर्मा, बिंदा प्रसाद सोनी, मनीराम यादव, अर्नव प्रताप निगम, छोटेलाल यादव, अजय पाण्डेय, जय किशोर तिवारी, पंकज कुमार, पंकज रावत, राजेश सिंह परिहार, अमर सिंह यादव, सुरेश कुमार उपध्याय, जुगुल किशोर, विद्यानंद राजपूत, ओम प्रकाश निषाद, महेश प्रसाद, रामबहोरी प्रधान, नर्मदा प्रसाद, प्रदीप सिंह और दिनेश साहू आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह में इनकी रही मौजूदगी

समारोह में विवेकानंद गुप्ता, कल्लू राजपूत, अखिलेश नाथ दीक्षित, राजकुमार राज, पंकज रैकवार, संतोष गुप्ता, राकेश गुप्ता, रंजीत सिंह और रामकृष्ण शुक्ला आदि भाजपा नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story