×

Banda: महिला की संदिग्ध मौत मामले में DM की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज के 11 कर्मचारियों पर गिरी गाज, 5 की सेवा समाप्त

Banda News: मेडिकल कॉलेज में एक महिला रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई थी। दूसरे दिन कॉलेज कैम्पस में महिला का शव पड़ा मिला था। मृतका के परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 24 Nov 2023 11:36 AM GMT (Updated on: 24 Nov 2023 11:41 AM GMT)
Banda News
X

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज (Social Media)

Banda News: बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज (Rani Durgavati Medical College) में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले पर शुक्रवार (24 नवंबर) को बड़ी कार्रवाई हुई। जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में तैनात 11 कर्मचारियों पर एक्शन लिया। डीएम ने घटना की रात शिफ्ट में तैनात 11 कर्मचारियों को दोषी पाया। जिनमें 5 कर्मचारियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है। वहीं, 3 नर्सों को प्रसूति रोग विभाग से हटाया गया। अन्य तीन कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है।

दरअसल, मेडिकल कॉलेज में एक महिला रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई थी। दूसरे दिन, मेडिकल कॉलेज कैम्पस में ही महिला का शव पड़ा मिला था। मृतका के परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए थे। डीएम के आदेश पर घटनाक्रम की जांच तीन सदस्यीय टीम कर रही थी। जांच दल ने मेडिकल कॉलेज के 11 कर्मचारियों को दोषी पाया। दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। आपको बता दें कि, बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में गायब महिला का शव मिलने के बाद जोरदार हंगामा हुआ था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story