×

Banda News: अतर्रा में सर्वसम्मति से बार चुनाव, महेंद्र अध्यक्ष और सचिव बने विपिन, बांदा में चुनाव प्रक्रिया जारी

Banda News: जिले में सोमवार को बार एसोसिएशनों का चुनाव चर्चा का विषय बना है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव को मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस बीच अतर्रा बार एसोसिएशन ने आम सहमति से नई कार्यकारिणी चुनने में सफलता हासिल की है।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 10 Feb 2025 5:41 PM IST
Banda News (Photo Social Media)
X

Banda News (Photo Social Media)

Banda News: बांदा जिले में सोमवार को बार एसोसिएशनों का चुनाव चर्चा का विषय बना है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव को मतदान की प्रक्रिया जारी है। इस बीच अतर्रा बार एसोसिएशन ने आम सहमति से नई कार्यकारिणी चुनने में सफलता हासिल की है। महेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष और विपिन कुमार मिश्रा महासचिव बनाए गए हैं। अतर्रा बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी राजललन गर्ग ने बताया, सोमवार को आम सभा की बैठक में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है। जुझारू अधिवक्ता महेंद्र गुप्ता अध्यक्ष और विपिन कुमार मिश्रा महासचिव चुने गए हैं। नरेंद्र कुमार शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश चौरिहा और लवकुश मिश्रा कनिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं। राजेश शुक्ला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिनेश कुमार मिश्रा और अतुल दीक्षित को संयुक्त प्रकाशन की जिम्मेदारी मिली है। सुरेंद्र त्रिपाठी संयुक्त सचिव पुस्तकालय बनाए गए हैं।

8 सदस्यों के चयन पर भी बनी सहमति, पुरुषोत्तम पांडेय समेत वकीलों ने नई कमेटी का किया इस्तकबाल

चुनाव अधिकारी गर्ग ने बताया, पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारिणी सदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गए हैं। रविकांत श्रीवास्तव, अशोक द्विवेदी, मनीष गर्ग और राजेश द्विवेदी वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बने हैं। जबकि नितिन कुमार अवस्थी, अनिल कुमार मिश्रा, पंकज उपाध्याय और त्रिखर गौतम को कनिष्ठ सदस्य बनाया गया है। सीनियर एडवोकेट और भाजपा नेता पुरुषोत्तम पांडेय ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए रचनात्मकता भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है। पूर्व अध्यक्ष शिवनंदन यादव, सुरेश गौतम, चंद्रपाल यादव, अरविंद पांडेय, विनोद तिवारी और रामनरेश यादव आदि अधिवक्ताओं ने नई कमेटी का इस्तकबाल किया है।



Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story