TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Banda News: मन की बात में बुंदेली जल सहेलियों के जिक्र पर बूथों में बजी तालियां, समूह में श्रोता बने भाजपाई

Banda News: नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए बूथ दर बूथ भाजपाइयों का जमावड़ा रहा। माननीयों और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग मन लगाकर मन की बात सुनी।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 29 Sep 2024 2:27 PM GMT
Banda News ( Pic- Newstrack)
X

Banda News ( Pic- Newstrack)

Banda News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए बूथ दर बूथ भाजपाइयों का जमावड़ा रहा। माननीयों और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग मन लगाकर मन की बात सुनी। इस दौरान सर्वाधिक तालियां बजीं, जब PM मोदी ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत का जिक्र कर घुरारी नदी को नया जीवन देने के लिए झांसी की महिलाओं का उल्लेख किया। मोदी ने कहा, सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी इन महिलाओं ने 'जल सहेली' बनकर अभियान का शानदार नेतृत्व किया है। मन की बात सुनने के बाद भाजपाइयों ने सदस्यता अभियान आगे बढ़ाया। घर-घर जाकर संपर्क के बीच लोगों को आनलाइन सदस्य बनाया।


जिला प्रभारी एवं दोनों विधायकों ने जुदा बूथों में सजाई महफिल

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री और जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने तिंदवारी मंडल के बेंदा गांव में बूथ 161 में महफिल लगाई। जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पूर्व प्रधान विवेक सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेशचंद्र साहू, मंडल प्रभारी देशराज सिंह और अशीष चंदेल आदि के साथ मन की बात सुनी। बिसंडा मंडल के बूथ 242 में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का जमावड़ा रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा नरैनी मंडल के बूथ 45 में कार्यकर्ताओं के साथ श्रोता बनीं। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश सेन ने बबेरू मंडल के बूथ 79 में शिरकत की। उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित आदि मौजूद रहे।


आनंदस्वरुप बोले, PM ने देश की सकारात्मकता और सफलताओं को सराहा

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के जसईपुर बूथ 187 में मन की बात का प्रसारण देखा सुना। सहकारी संघ अध्यक्ष अरुण पटेल, बूथ अध्यक्ष रविकरण पटेल और पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अतुल दीक्षित आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी द्विवेदी ने बताया, मन की बात के 114वें एपिसोड में PM मोदी ने 10 साल की यात्रा को रेखांकित किया। देश की सकारात्मक कहानियों एवं सामूहिक सफलताओं की सराहना की। स्थानीय उत्पादों और पर्यावरण अभियानों को भी प्रोत्साहित किया। मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story