×

Mann Ki Baat: BJP नेताओं ने मन लगाकर सुनी PM की बात, जमकर किया बखान

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 110वें एपिसोड को सुनने के लिए भाजपाइयों का बूथों में जमावड़ा रहा।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 25 Feb 2024 1:04 PM GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 110वें एपिसोड को सुनने के लिए भाजपाइयों का बूथों में जमावड़ा रहा।
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 110वें एपिसोड को सुनने के लिए भाजपाइयों का बूथों में जमावड़ा रहा। (Pic: Newstrack)

Banda News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 110वें एपिसोड को सुनने के लिए भाजपाइयों का बूथों में जमावड़ा रहा। सभी ने मन लगाकर मोदी को सुना और नए वोटरों से बढ़-चढ़कर मतदान के आवाहन समेत सुनी गई बातों का जमकर बखान किया।



महिलाओं की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मंडल अंतर्गत बाउर बाजार स्थित बूथ नंबर 194 में कार्यकर्ताओं के साथ PM मोदी के मन की बात सुनी।‌ संतू सिंधी, रज्जू कुशवाहा, गोलू गुप्ता, प्रशांत सिंह तथा मुन्ना सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिंह ने बताया कि मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला है। साथ ही ड्रोन टेक्नोलॉजी और वन्य जीव संरक्षण आदि प्रयासों का विशेष उल्लेख किया गया।

हर किसी की जुबान पर चढ़ीं 'नमो ड्रोन दीदियां'

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री तथा जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने बांदा दक्षिणी मंडल के खुटला बूथ नंबर 127 में अखिलेश नाथ दीक्षित, अजीत गुप्ता, विनोद जैन, उत्तम सक्सेना और दीपक राजपूत आदि भाजपा नेताओं के साथ मन की बात सुनी। साहू ने बताया कि जैविक खेती कर रहीं "नमो ड्रोन दीदी" सुनीता देवी और कल्याणी पाटिल से बात कर PM मोदी ने, कहा कि कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी। लेकिन आज यह संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की चर्चा हो रही है। हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी की चर्चा है।

'मेरा पहला वोट देश के लिए' अभियान को सराहा

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने बबेरू मंडल अंतर्गत देवी नगर बूथ नंबर 60 में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। विष्णु प्रताप सिंह, सोहन सिंह, सौरभ शिवहरे और अन्य भाजपा नेता भी श्रोता बने। पटेल ने बताया, प्रधानमंत्री ने "मेरा पहला वोट देश के लिए" अभियान के लिए चुनाव आयोग को सराहा और फर्स्ट टाइम वोटर्स से लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करने का आग्रह किया। मन की बात कार्यक्रम संयोजक कल्लू सिंह राजपूत ने बांदा दक्षिणी मंडल के बाकरगंज बूथ नंबर 72 में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।

18वीं लोकसभा का सदस्य चुनने में 18 साल वाले नए वोटरों की खास भूमिका

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के संतोषी नगर बूथ नंबर 209 में महफिल लगाई। मन की बात सुनने का उत्साह देखते बना। द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार मतदाता बने युवाओं से कहा कि 18 वर्ष का होने के बाद उन्हें 18वीं लोकसभा के सदस्य को चुनने का मौका मिल रहा है। 18वीं लोकसभा भी युवा आकांक्षा का प्रतीक होने से उनके वोट का महत्व और बढ़ गया है। महंत रामशरण दास ने महुआ मंडल के बूथ नंबर 277 में बबलू सिंह, रोहित और ओमप्रकाश आदि कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story