Banda News: PM मोदी की वर्चुअल सभा की तैयारी में जुटे भाजपाई

Banda News: वर्चुअल सभा को लेकर विचार मंथन के दौरान लाभार्थी संपर्क अभियान और बूथ चलो बूथ जीतो अभियान पर भी चर्चा की गई।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 1 March 2024 2:21 PM GMT
Banda News
X

Banda News (Pic:Newstrack)

Banda News: शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत 6 मार्च को PM नरेंद्र मोदी की वर्चुअल सभा को लेकर भाजपाइयों ने शुक्रवार (1 मार्च) को विचार मंथन किया। महिलाओं के साथ ही आम-ओ-खास को जोड़ने पर जोर रहा। इस दौरान 5 मार्च तक चलने वाले लाभार्थी सम्पर्क अभियान और बूथ चलो, बूथ जीतो अभियान आदि कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

लाभार्थी और बूथ जीतो अभियानों को लेकर दो प्रकार की तैयारी

भाजपा जिला कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया, 5 मार्च तक चलने वाले लाभार्थी सम्पर्क अभियान और बूथ चलो बूथ जीतो अभियान को लेकर दो प्रकार से तैयारी की गई है। एक ओर प्रत्येक बूथ में एक कार्यकर्ता प्रवासी बनाया गया है, तो दूसरी ओर प्रत्येक मंडल में 50 वरिष्ठ लोगों को 3-3 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों की सूची डायरी में नोट करने तथा पन्ना प्रमुखों को उनका पन्ना देकर उसकी फोटो खींचने को कहा गया है। प्रत्येक मंडल में 5 सदस्यीय मानिटिरिंग टीम बनाई गई है।

मनीष गुप्ता बनाए गए वर्चुअल सभा के संयोजक

उन्होंने बताया, 1,2 और 3 मार्च को विशेष अभियान चलाया जाएगा। 6 मार्च को शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल सभा होगी। मनीष गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। बैठक में अखिलेश नाथ दीक्षित, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, संतू गुप्ता, पंकज रैकवार, दिनेश यादव, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, रागिनी शिवहरे, निखिल सक्सेना और दिलीप तिवारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story