×

Banda News: ब्रम्ह दत्त सिंह बनाए गए स्थाई लोक अदालत बांदा के न्यायिक सदस्य, वकीलों और शुभचिंतकों ने जताई खुशी

Banda News: बांदा के स्वराज कालोनी निवासी अधिवक्ता ब्रम्ह दत्त सिंह को बांदा जिले की स्थाई लोक अदालत का न्यायिक सदस्य नामित किया है। यह नियुक्ति उनके प्रभार ग्रहण करने से 5 वर्ष के लिए प्रभावी होगी।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 30 Jan 2025 10:52 AM IST
Brahm Dutt Singh made judicial member of Permanent Lok Adalat In Banda
X

Brahm Dutt Singh made judicial member of Permanent Lok Adalat In Banda ( Pic- Social- Media) 

Banda News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बांदा के स्वराज कालोनी निवासी अधिवक्ता ब्रम्ह दत्त सिंह को बांदा जिले की स्थाई लोक अदालत का न्यायिक सदस्य नामित किया है। यह नियुक्ति उनके प्रभार ग्रहण करने से 5 वर्ष के लिए प्रभावी होगी।

प्रख्यात अधिवक्ता के बेटों ब्रम्ह दत्त समेत देव दत्त और कृष्ण दत्त ने भी बनाई अलग पहचान

मालूम हो, ब्रह्मदत्त सिंह इलाहाबाद विश्विद्यालय से स्नातक तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से विधि स्नातक हैं। भारतीय सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर, साक्षात्कार भी दिया किंतु चयनित न होने के कारण अपने गृह जनपद लौट कर उन्होंने विधि व्यवसाय के साथ साथ समाज सेवा को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। वे एक स्वयं सेवी संस्था "विनोबा गो सेवा सदन" के सचिव भी हैं। बांदा जनपद में गौ वंश संरक्षण, पर्यावरण, जल संरक्षण और उन्नत कृषि को प्रोत्साहन संबंधी उनके प्रयासों ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दी। ब्रह्मदत्त सिंह के पिता स्व. श्री रामगोपाल सिंह की भी जिले के एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता , राजनेता और समाजसेवी के रूप में ख्याति रही है। इनके दो बड़े भाइयों में से एक एस. देवदत्त सिंह उड़ीसा कैडर के आईपीएस हैं और संप्रति पुलिस आयुक्त भुवनेश्वर - कटक के पद पर तैनात हैं। दूसरे भाई के.डी. सिंह भी उत्तर प्रदेश सरकार में प्रथम श्रेणी राजपत्रित अधिकारी हैं और वर्तमान में संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद के रूप में पदस्थ हैं। के डी सिंह सरकारी अधिकारी होने के साथ साथ एक ख्यातिलब्ध लेखक और साहित्यकार भी हैं, जिन्हें अपने लेखन के लिए अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान भी मिल चुके हैं।

हर ओर बधाइयों की बौछार, परिवार, गांव और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल

ब्रह्मदत्त सिंह, और उनके दोनों भाई अपनी सफलताओं और समाज में अपने प्रतिष्ठित स्थान बना पाने का श्रेय अपने पिता के आशीर्वाद और उनकी प्रेरणा को देते हैं। अपनी पारिवारिक परम्परा के रूप में, ये सभी भाई अपनी किसी भी सकारात्मक उपलब्धि पर हमेशा अपने पिता की समाधि पर जाकर उनकी स्मृतियों से जुड़ते हैं और उन्हें प्रणाम कर अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। राज्यपाल द्वारा ब्रम्ह दत्त सिंह को इस सम्मानजनक नियुक्ति पर उनके परिवार, गांव और शुभचिंतकों के बीच हर्ष व्याप्त है।



Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story