×

Banda News: हवस में अंधा हुआ देवर, दुष्कर्म के बाद भाभी की कर दी हत्या, मासूम ने किया खुलासा

Banda News: जिले में हवस की आग में अंधे युवक ने अपनी भाभी से दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 29 Oct 2023 7:22 AM GMT
X

बांदा में देवर ने की भाभी की हत्या (सोशल मीडिया)

Banda News: जिले के एक गांव में हवस की आग में एक युवक इस कदर अंधा हो गया कि उसने अपनी ही भाभी से दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पीकर हमेशा करता था छेड़छाड़

बता दें पूरा मामला बांदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर 30 वर्षीय महिला अपने 5 साल के बेटे के साथ घर पर थी। तभी उसका देवर घर पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तब युवक ने अपनी भाभी को सरिया और ईंट मार कर घायल कर दिया। जिसके बाद महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। युवक ने जमीन पर बेसुध पर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद महिला किसी तरह खुद को युवक से चंगुल से छुड़ाकर दूसरे कमरे में भाग गयी और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। युवक ने दरवाजा तोड़कर कमरे में घुस गया और फिर महिला के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद महिला की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका कर मौके से फरार हो गया। लेकिन यह पूरी घटना महिला के मासूम बेटे ने देख ली और अपने पिता व नाना को बता दिचया।

मृतक के पति ने आरोप लगाया है कि मेरा छोटा भाई अपनी भाभी से रोजाना शराब पीकर झगड़ा करता था। मृतक की मां ने बताया कई बार आरोपी देवर उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म कर चुका है। इसकी शिकायत कई बार हम परिवार को कर चुके हैं लेकिन परिवार ने हर बार लड़का कह हंस के टाल दिया। मेरी बेटी की दुष्कर्म कर हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story