Banda News: बुंदेलखंड के 23500 हेक्टेयर में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती की शुरुआत, खाद-बीज की कीमतों के चंगुल से मुक्त होंगे किसान

Banda News: बुंदेलखंड के सभी जिलों में कृषि कर्मी और वैज्ञानिक प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानो को प्रशिक्षित कर रहे हैं। योगी सरकार प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। आवश्यक सहयोग भी दे रही है।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 4 Oct 2024 1:47 PM GMT
Banda News: बुंदेलखंड के 23500 हेक्टेयर में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती की शुरुआत, खाद-बीज की कीमतों के चंगुल से मुक्त होंगे किसान
X

Banda News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र पोषित -नेशनल मिशन आन नेचुरल फार्मिंग- के तहत UP के जिन 49 जिलों की 85710 हैक्टेयर भूमि पर फोकस किया गया है, उनमें बुंदेलखंड के सभी 7 जिलों का 23500 हैक्टेयर क्षेत्र शामिल है। बुंदेलखंड में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती कार्यक्रम संचालित करते हुए कार्यों का श्रीगणेश भी हो गया है। गांवों में जाकर किसानों को गौ-आधारित खेती का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

सभी 7 जिलों के 47 ब्लाकों में चरणबद्ध ढंग से दिया जा रहा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की पहल पर बुंदेलखंड के 7 जिलों के 47 विकासखंडों में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती की शुरुआत हो गई है। प्रत्येक विकासखंड के 500 हैक्टेयर क्षेत्र में चरणबद्ध ढंग प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले चरण यानी 2022-23 से 2025-26 में 23500 क्लस्टर और 2023-24 से 2026-27 में 235 क्लस्टर में प्राकृतिक खेती का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक क्लस्टर 50 हैक्टेयर क्षेत्रफल का होगा।

प्राकृतिक कृषि उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए भी सरकार ने कसी कमर

बुंदेलखंड के सभी जिलों में कृषि कर्मी और वैज्ञानिक प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानो को प्रशिक्षित कर रहे हैं। योगी सरकार प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। आवश्यक सहयोग भी दे रही है। प्राकृतिक कृषि उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए भी सरकार ने कमर कसी है। कम खर्च में अधिक पैदावार प्राकृतिक खेती का मकसद है। किसानों को महंगे बीज, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों की खरीद के चंगुल से मुक्ति दिलाना है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story