TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Banda News: मोदी की मन की बात का असर, आज से जुटेंगी प्रत्येक मंडल में 20 टोलियां

Banda News: मंडलवार समीक्षा करते हुए भरे फॉर्मेट जमा किए गए। कुल सदस्यता का डाटा संकलित हुआ। घर घर सम्पर्क अभियान, एक पेड़ मां के नाम और स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रमों को भी जांचा परखा गया।

Om Tiwari
Published on: 28 Sep 2024 1:22 PM GMT
Banda News: मोदी की मन की बात का असर, आज से जुटेंगी प्रत्येक मंडल में 20 टोलियां
X

Banda News: भाजपा के जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा, हर विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 50,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कल रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद प्रत्येक मंडल में चयनित 20 बूथों में सदस्यता टोलियां 200 सदस्य बनने तक लगातार कैंप करेंगी। उन्होंने कहा, हम किसी व्यक्ति के लिए नहीं, विचारधारा के लिए काम करते हैं। जीते-मरते हैं। हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

जिला प्रभारी साहू शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में कामकाजी बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जिला सदस्यता प्रभारी संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने की। संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने किया।

सदस्यता के अलावा जांचे परखे गए एक पेड़ मां के नाम व स्वच्छता कार्यक्रम

इससे पहले जिला पदाधिकारी, जिला मानिटरिंग टीम, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री, मंडल सदस्यता प्रमुख, मंडल प्रभारी, मंडल प्रवासी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष तथा महामंत्री, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका तथा नगर पंचायत चेयरमैन आदि माननीयों के साथ सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। मंडलवार समीक्षा करते हुए भरे फॉर्मेट जमा किए गए। कुल सदस्यता का डाटा संकलित हुआ। घर घर सम्पर्क अभियान, एक पेड़ मां के नाम और स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रमों को भी जांचा परखा गया। इस बीच भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र तिवारी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

पदाधिकारियों ने पार्टी बैठक में बढ़ चढ़कर की शिरकत

बैठक में जिला महामंत्री विवेकानन्द गुप्ता, राजेश सेन, जिला उपाध्यक्ष जागृति वर्मा, प्रेमनारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सीताराम वर्मा, देवमूरत द्विवेदी, जिला मंत्री दिनेश यादव, राजर्षि शुक्ला, देवेंद्र भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष नायक, महामंत्री धनंजय चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता, प्रद्युम्न नरेश आजाद, दीपक राजपूत, दिलीप तिवारी, ज्ञान प्रताप सिंह, धनंजय करवरिया, रंजीत सिंह, अमित निगम, अनूप तिवारी, श्यामबाबू पाल, अनूप सिंह, रामबाबू त्रिपाठी, दीपक सिंह, सौरभ शिवहरे, प्रदीप मिश्रा, रामकृष्ण शुक्ला, राकेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, अमरमणि तिवारी और दीनदयाल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story