Banda News: किसानों को चेताया, फसल अवशिष्ट जलाने पर होगी कार्यवाही, सेटेलाइट से निगरानी

Banda News: उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया, पराली पुआल आदि फसल अवशिष्ट न जलाने के लिए आगाह किया गया है।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 17 Oct 2024 11:13 AM GMT (Updated on: 17 Oct 2024 11:16 AM GMT)
Banda News ( Pic- Social- Media)
X

  Banda News ( Pic- Social- Media)

Banda News: जिले के किसानों को पराली, पुआल और कूड़ा करकट इत्यादि फसल अपशिष्ट न जलाने के लिए चेताया गया है। ऐसे कृत्यों की सेटेलाइट से निगरानी की जानकारी देते हुए फसल अपशिष्ट जलाने वालों को संभावित कार्यवाही से भी अवगत कराया गया है। कृषि विभाग ने फसल अवशिष्ट जलाने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले खतरों से भी आगाह किया है।

पराली पुआल का धुआं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया, पराली पुआल आदि फसल अवशिष्ट न जलाने के लिए आगाह किया गया है। जलाए गए अवशिष्ट का धुआं वातावरण में पहले से विद्यमान गैसों के साथ वायु को अत्यंत प्रदूषित और जहरीला बनाता है। लाभकारी जीवाणुओं की संख्या कम होती है। मानव स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। श्वांस आदि बीमारियां बढ़ती हैं।

अक्टूबर-नवंबर में सेटेलाइट निगरानी, दोषियों पर लगेगा जुर्माना

उन्होंने बताया, पराली जलाने की घटनाएं रोकने के लिए शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अक्टूबर से नवम्बर तक सेटेलाइट से निगरानी की जारी रहेगी। पराली जलाने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। राजस्व और कृषि विभाग संयुक्त रूप से जुर्माना लगाएंगे। 2 एकड़ से कम पर 2500 रुपए, 2 से 5 एकड़ पर 5 हजार एवं 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र पर 15 हजार रुपए तक का बतौर पर्यावरण कम्पनसेशन जुर्माना वसूला जाएगा।

न्याय पंचायत स्तर पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन

पराली और पुआल आदि फसल अवशिष्ट न जलाने के लिए किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। गुरुवार से न्याय पंचायत स्तर पर दो दिवसीय गोष्ठियों की शुरुआत हुई है। किसानों को बताया रहा है कि फसल अवशेष जलाने के बजाय उसका उपयोग पशुओं के बिछावन, चारा एवं खाद के रूप में किया जाए।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story