TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Banda News: मत्स्य मंत्री का मछुआरों का बीमा कराने और रोजगार बढ़ाने पर जोर, कब्जामुक्त रहें पोखर

Banda News: जलशक्ति राज्यमंत्री की उपस्थिति में मत्स्य मंत्री डा. निषाद ने लीड बैंक मैनेजर को कैम्प लगाकर एक सप्ताह में मत्स्य पालकों के केसीसी बनाने के निर्देश दिए। मत्स्य अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 27 Sep 2024 10:39 AM GMT
Banda News
X

Banda News

Banda News: उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में विभागीय कामकाज और योजनाओं की समीक्षा के दौरान मत्स्य पालकों का पंजीकरण और बीमा कराने पर जोर दिया। सहकारी समितियों को सक्रिय करने तथा रजिस्ट्रेशन आवेदनों का रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। CM मत्स्य पालक तथा PM मत्स्य संपदा योजनाओं से मछुआ समुदाय के गरीबों को लाभान्वित कराने पर बल दिया। उन्होंने कहा, मत्स्य पालकों के लिए रोजगार बढ़ाएं। आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं।

ढिलाई पर होगी कार्यवाही, जलशक्ति राज्यमंत्री भी रहे मौजूद

जलशक्ति राज्यमंत्री की उपस्थिति में मत्स्य मंत्री डा. निषाद ने लीड बैंक मैनेजर को कैम्प लगाकर एक सप्ताह में मत्स्य पालकों के केसीसी बनाने के निर्देश दिए। मत्स्य अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। बोले, इसमें पारदर्शिता बरती जाए। इस दिशा में शिथिलता पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मत्स्य पालन के लिए तालाबों केे पट्टे आवंटित करने से पहले व्यापक प्रचार किया जाए। पोखरों को कब्जों और अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए।

मत्स्य पालकों को दी जाएं उम्दा नावें, भंग करें निष्क्रिय समितियां

मत्स्य मंत्री डा. निषाद ने कहा, मत्स्य पालकों को गुणवत्तायुक्त नावें दी जाएं। मछुआ कल्याण कोष तथा आवास योजनाओं में पात्र मत्स्य पालकों के चयन की हिदायत दी। CMO को गंभीर बीमारी में मत्स्य पालकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा, मत्स्य पालन के लिए विभागीय जलाशयों का आवंटन राजस्व संहिता से किया जाए। सक्रिय समितियों की बैठक कराएं। निष्क्रिय समितियों की जगह नई समितियां गठित कराएं। मत्स्य पालकों को वरीयता दें। उन्होंने उप निदेशक मत्स्य को प्रत्येक DM से समन्वय बनाने और अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया।

मछुआरों के बच्चों की शिक्षा पर फोकस, DM व CDO रहे मौजूद

डा. निषाद ने बताया, प्रदेश सरकार मत्स्य पालकों केे बच्चों की शिक्षा के लिए भी सहायता दे रही है। बैठक में DM नागेन्द्र प्रताप, CDO वेद प्रकाश मौर्य और ADM राजेश कुमार समेत उप निदेशक मत्स्य, जिला मत्स्य अधिकारी और लीड बैंक मैनेजर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story