Banda News: दशहरा से पहले 2 लाख सदस्य बनाने की टाइमलाइन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Banda News: पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि दशहरा से पहले जिला भाजपा को दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरी आवाज में दम हो या न हो, लेकिन आपका काम दमदार है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आप पूरी मेहनत करेंगे और समय सीमा के भीतर लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 3 Oct 2024 12:58 PM GMT
Banda News: दशहरा से पहले 2 लाख सदस्य बनाने की टाइमलाइन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
X

Banda News (Pic- Newstrack)

Banda News: पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने जिला भाजपा को दो लाख सदस्य दशहरा से पहले बनाने की टाइमलाइन निर्धारित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा, मेरी आवाज में दम हो न हो, लेकिन आपके काम में दम है। उन्हें भरोसा है कि वह एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे और समय-सीमा में लक्ष्य हासिल करेंगे। नवरात्र के पहले दिन लिए जा रहे संकल्प को नवमी तक सिद्धि में बदल कर दिखाएं।

मुखी बोले, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को और बड़ा बनाने की जरूरत

दिल्ली सरकार में मंत्री भी रहे मुखी गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई जारी रखते हुए कहा, "पहले यह जानते हुए कि हमारी पार्टी की जमानत जब्त हो जाएगी, पार्टी कार्यकर्ता एक-एक वोट के लिए लड़ते थे। पूरी ताकत झोंकते थे। आज वही पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और पुरुषार्थ से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसे और बड़ा बनाना है। पिछली बार बांदा जिले में बने डेढ़ लाख सदस्यों के आंकड़े को इस बार दो लाख के पार ले जाना है।"

मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था समेत सभी मोर्चों पर भारत की तेज प्रगति

मुखी ने कहा, कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक आदि जनप्रतिनिधियों वाली पार्टी है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत आज विश्व की 5वें नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। और तेजी से दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। अर्थव्यवस्था के अलावा भी सभी मोर्चों पर देश ने प्रगति की है। दुनिया ने भारत को नए ढंग से देखना शुरू किया है। भारत बोलता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है।

संजय बोले, कमजोर बूथों में लक्ष्य हासिल करेंगे चयनित 50 कार्यकर्ता

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, 6 अक्टूबर को विशेष सदस्यता अभियान के तहत चयनित 50 कार्यकर्ता कमजोर बूथों में जाकर लक्ष्य पूरा करेंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को सक्रिय सदस्य बनने वालों की सूची समय से जमा करने के निर्देश दिए। सदस्यता अभियान संयोजक संतोष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री विवेकानन्द गुप्ता ने किया।

बैठक में मौजूद रहे क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्रदेव और MLA ओममणि वर्मा

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्रदेव, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, अखिलेश नाथ दीक्षित, ममता मिश्रा, रावेंद्र गर्ग, स्वर्ण सिंह सोनू, मनफूल पटेल, रमाकांत पटेल, सुधीर सिंह, रमेशचंद्र साहू, भरत सिंह, चंद्रशेखर यादव, नीरज प्रजापति, संतराम सिंह, हिमांशु सिंह, उदित नारायण द्विवेदी, राजेश सेन, शैलेन्द्र जयसवाल, प्रद्युम्न नरेश आजाद, प्रेमनारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार, जागृति वर्मा, संतू गुप्ता, रागिनी शिवहरे, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, पंकज रैकवार, राजर्षि शुक्ला, विष्णु प्रताप सिंह, अमित निगम, प्रदीप मिश्रा और रामकृष्ण शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story