Banda News: UP के जलशक्ति मंत्री बांदा में पौधे रोपकर बोले, PM के आवाहन को बनाएं आंदोलन

Banda News: उधर प्रमुख सचिव परिवहन एवं जिले के नोडल अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लोगों को रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 20 July 2024 2:45 PM GMT
Banda News - Photo- Newstrack
X

Banda News - Photo- Newstrack

Banda News: उत्तर प्रदेश केजलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को बांदा जिले में बतौर प्रभारी मंत्री वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाने के PM नरेंद्र मोदी के आवाहन को आंदोलन बनाने पर जोर दिया। उधर प्रमुख सचिव परिवहन एवं जिले के नोडल अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लोगों को रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का केंद्र रहा राज्यमंत्री रामकेश निषाद के निर्वाचन क्षेत्र

जलशक्ति मंत्री सिंह जी ने अपने राज्यमंत्री रामकेश निषाद के निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत पैलानी स्थित ककनारे बाबा स्थान में फीता काटकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले पूजन-अर्चन का दौर चला। लोगों को संबोधित करने से पहले उन्होंने पौधे रोपने के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं, आंगनबाडियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को पौधे भी वितरित किए।


पर्यावरण के लिहाज से बताई वृक्षारोपण की महत्ता

वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री सिंह ने पर्यावरण के लिहाज से वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक पेड़ मां के नाम पर लगाने के आवाहन को जनांदोलन बनाने पर बल देते हुए रोपे गए पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने और उसे सिद्धि में बदलने पर भी जोर दिया।

स्वतंत्र देव सिंह बोले, सुनिश्चित करें रोपित पौधों की सुरक्षा

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपे जा रहे हैं। बांदा जिले में लगभग 67 लाख पौधे रोपे जाने हैं। एक वृक्ष लगाने से 10 बच्चे स्वस्थ रहते हैं। जीवन के लिए जल संचयन एवं वृक्षारोपण दोनों महत्व है। उन्होंने रोपित पौधों की जीओ टैगिंग कराने तथा उन्हें जीवित रखने को लेकर अधिकारियों को सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, रोपित पौधों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।


पद्मश्री यूएस पांडेय ने दोहराया 'खेत में मेड़, मेड़ में पेड़' का मंत्र

जलशक्ति मंत्री सिंह के साथ मौजूद 'खेत में मेड, मेड़ में पेड़' वाले जल योद्धा पद्यश्री उमाशंकर पांडेय ने भी पौधा रोपा। उनके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत जिलाधिकारी नागेंद्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य आदि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी लू ने भी आगे बढ़ाया कार्यक्रम

उधर प्रमुख सचिव परिवहन एवं जिले के नोडल अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने गौ संरक्षण केंद्र कनवारा, कच्चा तालाब और पीएचसी जौरही में पौधे रोपकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान लू ने जन सहयोग पर जोर दिया। लू ने कहा, सभी लोग रोपित पौधों को जीवित रखने के लिए नियमित देखभाल का जिम्मा उठाएं। पर्यावरण संतुलन एवं जरूरी आक्सीजन के लिए इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वाह जरूरी है। वर्षा जल संचयन एवं भूगर्भ जल के लिए वृक्ष बहुत उपयोगी हैं।


DM नागेंद्र सिंह ने पौधों की सुरक्षा के लिए दिए जरूरी निर्देश

जिलाधिकारी सिंह ने अधिकारियों को रोपे गए पौधे जीवित रखने के लिए सिंचाई करने एवं टी-गार्ड आदि सुरक्षा इंतजामों के निर्देश दिए। उन्होंने अमृत सरोवर किनारे तथा अन्य स्थानों में वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण भी किया। कच्चा तालाब में रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए बांदा नपा के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार समेत अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story