×

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत की जांच को जेल पहुंची न्यायिक टीम, ADJ-DM शामिल

Mukhtar Ansari Death: पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक हो गये। मुख्तार को उनकी मां राबिया खातून के कब्र के नजदीक दफनाया गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 30 March 2024 7:19 AM GMT
mukhtar ansari
X

मुख्तार अंसारी की मौत की जांच को जेल पहुंची न्यायिक टीम (न्यूजट्रैक)

Banda News: पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द-ए-खाक हो गये। मुख्तार को उनकी मां राबिया खातून के कब्र के नजदीक दफनाया गया है। वहीं बांदा की सीजेएम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिये थे। बांदा की एसीजेएम (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) गरिमा सिंह को एक माह में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इसी क्रम में मुख्तार अंसारी की न्यायिक जांच के लिए गठित टीम शनिवार सुबह बांदा जेल पहुंची।

शनिवार को जांच अधिकारी नामित की गयीं एसीजेएम गरिमा सिंह बांदा जेल पहुंचीं। टीम के साथ बांदा की जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल, एसपी, एजीजे समेत कई अन्य अधिकारी बांदा जेल पहुंचे। सीजेएम कोर्ट ने आदेश में कहा है कि इनका मकसद मुख्तार अंसारी की मौत की जांच में पारदर्शिता और उचित प्रक्रिया का पालन करना है।

वहीं मुख्तार अंसारी के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि जेल में उन्हें जहर दिया गया था, जिससे मौत हुई है। जेल प्रशासन के अनुसार गुरुवार रात मुख्तार अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत हुई थी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story