Banda News: प्रशासन ने पूरे हुलास से मनाई वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में रामायण पाठ संग गूंजे भजन और लोकगीत

Banda News: जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रताप के निर्देशन में रामायण के रचयिता कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जिले में कार्यक्रमों की श्रृंखला ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 17 Oct 2024 3:56 PM GMT
Banda News: प्रशासन ने पूरे हुलास से मनाई वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में रामायण पाठ संग गूंजे भजन और लोकगीत
X

Banda News (Pic- Newstrack)

Banda News: शासन के निर्देश पर गुरुवार को पूरे जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में रामायण पाठ और भजनों का आयोजन किया गया। रामायण के प्रथम कवि और रचयिता महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हर तरह से प्रकाश डाला गया। इस दौरान लगभग सभी आयोजनों में प्रशासनिक अधिकारियों की न सिर्फ मौजूदगी बल्कि उनकी भक्ति भी साफ नजर आई। हर अधिकारी पूजा-अर्चना में लीन नजर आया।

मंदिरों में आकर्षण का केंद्र रहे विविध प्रशासनिक आयोजन

जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रताप के निर्देशन में रामायण के रचयिता कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जिले में कार्यक्रमों की श्रृंखला ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ रामायण पाठ की शुरुआत हुई। भजन व लोकगीतों की प्रस्तुति ने अलग ही माहौल बना दिया।

अदभुत रचना रामायण का पूज्यनीय होना दुनिया की अनूठी पूंजी

वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।किसी ने महर्षि बाल्मीकि का आदि कवि होना दोहराया तो किसी ने उनकी रचना रामायण को विश्व का प्रमुख ग्रंथ बताया और कहा पूज्यनीय होना इस ग्रंथ की अनूठी पूंजी है। वास्तव में रामायण व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्रीय मूल्य निर्माण की मार्गदर्शिका है। जन सामान्य का रामायण से जुड़ाव अदभुत है। महर्षि वाल्मीकि मंदिर समेत संकट मोचन मंदिर, तहसील परिसर मंदिर, गौरा बाबा मंदिर एवं डाबर देवता मंदिर में भजन कीर्तन एवं रामायण पाठ आयोजित हुआ। सभी जगह प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story