Banda News: महिला कांग्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया, सदस्यता अभियान शुरू

Banda News: बांदा में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि वेबसाइट के जरिए महिला व बालिकाऐ महिला कांग्रेस सदस्य बन सकती है। पांच वर्ष की उम्र की बालिकाऐ भी सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 15 Sep 2024 11:55 AM GMT
Banda News
X

Banda News

Banda News: महिला कांग्रेस ने रविवार को अपनी स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मनाई और आनलाइन सदस्यता अभियान शुरु कर महिलाओं को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित किया।

उधर दिल्ली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को एक संवाद्दाता सम्मेलन में कहा, कि महिला कांग्रेस आज अपने 40 साल पूरे करने जा रही है। महिला कांग्रेस की स्थापना आज से 40 साल पहले बेंगलुरु में हुई थी। इसकी स्थापना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने की थी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर हम उन्हें याद करते हुए ये संकल्प लेते हैं कि महिला कांग्रेस हमेशा देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी।”

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज संगठन के स्थापना दिवस पर हम अपनी वेबसाइट join ,aimc.in जारी कर रहे हैं। इसके माध्यम से देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है। मैं सभी से अपील करूंगी कि आप हमारे साथ जुड़िए। हम विश्वास दिलाते हैं कि अन्याय के खिलाफ हम आपके साथ खड़े रहेंगे। हम अपनी महिला सदस्यों की ‘लीडरशिप ट्रेनिंग’ भी कराएंगे ताकि वो सशक्त बन सकें। बांदा में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि वेबसाइट के जरिए महिला व बालिकाऐ महिला कांग्रेस सदस्य बन सकती है। पांच वर्ष की उम्र की बालिकाऐ भी सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं। किसी भी उम्र की महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती है। जिला महिला कांग्रेस आहवान करती है कि महिलाएं आगे आए कांग्रेस ज्वाइन करें और अपने हक की लड़ाई लड़ें। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का संगठन पूरे प्रदेश के शहर गांव गांव घर घर में है। इस मौके पर सीमा खान जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, अफसाना बेगम शहर अध्यक्ष ,पवन देवी, मुमताज अली, प्रदुम्न लालू जिलाध्यक्ष कांग्रेस बांदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story