Banda News: कुरसेजा धाम में मारुति महोत्सव की धूम, जलशक्ति राज्यमंत्री ने टेका माथा

Banda News: बसंत पंचमी पर संतों की अगुवाई में मंत्रोच्चार के बीच राम-जानकी दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। कन्या भोज और भंडारे का दौर चला। संतों की बहाई ज्ञान गंगा में बड़ी तादाद में श्रोताओं ने डुबकी लगाई।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 14 Feb 2024 3:07 PM GMT
Banda News
X

Banda News (Pic:Newstrack)

Banda News: बांदा के कुरसेजा धाम में बसंत पंचमी पर बुधवार (14 फरवरी) को श्रीराम महायज्ञ और 33वें मारुति महोत्सव की धूम रही। राम कथा एवं राम जानकी दरबार की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ी। UP के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद समेत अनेक हस्तियों ने भी माथा टेका। भंडारा छकने की भी होड़ रही। बसंत पंचमी पर संतों की अगुवाई में मंत्रोच्चार के साथ राम जानकी दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। कन्या भोज और भंडारे का दौर चला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा छका।

महंत परमेश्वर दास ने बहाई ज्ञान की गंगा

इस बीच महंत परमेश्वर दास महाराज ने ज्ञान गंगा बहाई। उन्होंने कहा- कर्म ही धर्म है। जीवन में कर्म बिना कुछ हासिल नहीं होता। सफल जीवन के लिए जीव को बुराइयां त्याग कर निरंतर सत्कर्म करते रहना चाहिए। मानव जीवन की सफलता यही मूल मंत्र है। उन्होंने कहा- कोई भी काम कठिन नहीं है। इच्छाशक्ति से सब संभव है। काम शुरू करने से पहले मन की एकाग्रता जरूरी है। परहित या परोपकार भी प्रभु की भक्ति है। इससे अनूठा आनंद मिलता है।

अन्य संतों ने भी लोगों को दिखाई सही राह

प्रवचन के क्रम में पतितपवन दास महाराज, परशुराम दास महाराज और लोकेंद्र दास महाराज आदि संतों ने भी लोगों को सही राह दिखाई। बड़ी तादाद में जुटे श्रोता मंत्रमुग्ध दिखे। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कुरसेजा धाम में हाजिरी लगाई। राम जानकी दरबार में माथा टेका। संतों का आशीर्वाद लिया। प्रसाद ग्रहण किया।

IPS राजाबाबू और RSS के विभाग प्रचारक मनोज रहे मौजूद

सीनियर आईपीएस राजा बाबू सिंह, रास्वसंघ के विभाग प्रचारक मनोज, तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह, बसपा नेता जयराम सिंह, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह, हिम्मत सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, रवि प्रकाश सिंह, राम विजय सिंह, अंकुश दीक्षित, कपूर सिंह, रामजी अवस्थी, प्राणनाथ शुक्ला और कमल मिश्रा आदि ने भगवान के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story