TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Banda News: जलशक्ति राज्यमंत्री बोले, विकसित भारत के लिए सशक्त भाजपा जरूरी

Banda News: जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि भाजपा का सशक्त होना जरूरी है। सशक्तिकरण का जरिया सदस्यता अभियान है। अभियान को लक्ष्य से अधिक ऊंचाई तक ले जाना हमारा परम ध्येय है।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 24 Sep 2024 4:44 PM GMT
Minister of State for Water Power Ramkesh Nishad said- Strong BJP is necessary for developed India
X

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा- विकसित भारत के लिए सशक्त भाजपा जरूरी: Photo- Newstrack

Banda News: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए भाजपा का सशक्त होना जरूरी है। सशक्तिकरण का जरिया सदस्यता अभियान है। अभियान को लक्ष्य से अधिक ऊंचाई तक ले जाना हमारा परम ध्येय है। उन्हें भरोसा है, नींव के पत्थर हमारे कार्यकर्ता संकल्प को सिद्धि में बदलकर नया इतिहास रचेंगे। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का पहले से तमगा पाए भाजपा का दायरा बढ़ाएंगे। अपनी क्षमताओं का बेमिसाल प्रदर्शन करेंगे।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र तिंदवारी स्थित ब्लाक सभागार में संगठन पर्व के रूप में आयोजित सदस्यता अभियान बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अभियान की समीक्षा हुई। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के पैलानी, जसपुरा, तिंदवारी और बड़ोखर मंडलों के शक्ति केंद्रों तथा सह बूथों में अब तक बनाए गए सदस्यों का ब्यौरा परखा गया। सवाल-जवाब हुए और जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बांधा समां

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने पदाधिकारियों की उपस्थिति का वृत्त लिया। फिर, भाजपा प्रदेश महामंत्री तथा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता ने समां बांधा। कहा, भाजपा राष्ट्रवादी दल है। भारत को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने को संकल्पबद्ध है। भारत को समर्थ राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा की मजबूती जरूरी है। भाजपा में चाय बेचने वाले का लड़का देश का PM बन सकता है। सामान्य किसान परिवार के राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान संगठन झंडाबरदार, केंद्रीय मंत्री और सूबों के CM बन सकते हैं। आंतरिक लोकतंत्र की खूबी है। काम की बदौलत बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है।

23 सितंबर तक बने 5 करोड़ से ज्यादा सदस्य

प्रदेश महामंत्री गुप्ता ने कहा, भाजपा में कार्यकर्ताओं का आरक्षण है। 6 वर्ष में सभी की सदस्यता शून्य हो जाती है। मोदी हों या योगी, सभी नए सिरे से सदस्य बन रहे हैं। 23 सितम्बर तक सदस्यों की संख्या 5 करोड़ पार कर गई है। खुशी की बात है कि इसमें 1 करोड़ 17 लाख सदस्य उत्तर प्रदेश में बने हैं। उन्होंने ने बूथ 206 तथा 207 में घर घर जाकर लोगों को सदस्य भी बनाया।

MLC जितेंद्र सेंगर और सदस्यता प्रभारी संतोष गुप्ता समेत मौजूद रहे वरिष्ठ नेता

इस अवसर पर MLC जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सदस्यता अभियान संयोजक संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, लवलेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, मटौंध नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह, रमेशचंद्र साहू, विवेकानन्द गुप्ता, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश यादव, राजर्षि शुक्ला, देशराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, राकेश चौहान, धीरेंद्र सिंह, राकेश बाजपेई, अनूप तिवारी, अमित निगम, अनूप सिंह, श्यामबाबू पाल, राजू सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, राखी सिंह और आर्या गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story