TRENDING TAGS :
Banda News: PM की प्रेरणा और CM के कौशल से इकोनोमिक पावर बन रहा UP, रामकेश निषाद, तिंदवारी में पत्रक बांट साझा की उपलब्धियां
Banda News Today: जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र तिंदवारी स्थित ब्लाक सभागार में पत्रकारों से कहा, 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल थी।
Banda News Today Minister of State for Jalshakti Ramkesh Nishad
Banda News: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने शुक्रवार को सेवा, सुशासन, सुरक्षा और संस्कृति को समर्पित योगी सरकार के 8 वर्षों का जिक्र कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और 25 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रयास से उत्तर प्रदेश 'अर्थ शक्ति' बनने को अग्रसर है। परसेप्शन बदल चुका है। जीडीपी में उछाल और कानून के राज ने हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया है।
डबल इंजन सरकार ने बदला UP का चेहरा, खाद्यान्न उत्पादन में उत्पादन में 20 फीसद उछाल
जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र तिंदवारी स्थित ब्लाक सभागार में पत्रकारों से कहा, 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल थी। बहन बेटी की सुरक्षा चिंता का सबब थी। दंगे और हिंसा आम बात थी। अपराधियों का बोलबाला था।पहचान का संकट था। लेकिन आज हर कोई बदलाव महसूस करता है। किसान खुशहाल हैं। आमदनी बढ़ी है। पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे। डबल इंजन सरकार ने स्थिति बदल दी। योगी सरकार की पहली कैबिनेट ने 36,000 करोड़ की कर्ज माफी कर किसानों से किया गया वादा निभाया। 557 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन पर ठहरा उत्तर प्रदेश ने 668 लाख मीट्रिक टन की ऊंचाई छुई है। 20 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है
40 सालों से लंबित परियोजनाएं पूरी कर सिंचित बनाई गई 23000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि
राज्यमंत्री निषाद ने कहा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 2.61 करोड़ किसानों को 80,000 करोड़ रुपए डीबीटी से दिए गए हैं। 40 वर्षों से लंबित अर्जुन सहायक, बाणसागर और सरयू नहर आदि परियोजनाएं पूरी कर 23,000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचित बनाई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र, नया ऋषि विश्वविद्यालय और टेक्नोलॉजी के जरिए धान, गेहूं, दलहन और श्री अन्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।
25000 महिलाओं को बनाया गया पुलिस बल का हिस्सा, पूरे सूबे में बिछ रहा सड़कों का जाल
निषाद ने कहा, 1947 से 2017 तक पुलिस बल में केवल 10,000 महिला पुलिसकर्मी थीं। हाल में 12,000 और अब तक 25,000 से अधिक महिलाओं को पुलिस बल में हिस्सेदारी दी गई है। धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत का सम्मान बढ़ा है। महाकुंभ ने इतिहास रचा है। उन 45 हजार करोड़ रुपए की केन-बेतवा लिंक परियोजना किसानों का भाग्य और बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी।हर खेत को पानी का सपना साकार होगा। सड़को का जाल बिछाने के काम को लगातार गति दी जा रही है।
पत्रक बांटने के दौरान मंत्री के साथ रहे नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत
इससे पहले जलशक्ति राज्यमंत्री निषाद ने तिंदवारी कस्बे में घर-घर पत्रक बांटकर योगी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियां साझा की। कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया और लोगों को लाभ लेने दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, जसपुरा मंडल अध्यक्ष साहिब सिंह, पैलानी मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता, राजू सिंह फौजी, चंद्रभूषण पटेल, स्वतंत्र त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, आशीष चंदेल, अनिल पटेल, गिरीश सिंह और जगपत सिंह आदि मौजूद रहे।