Banda News: नरैनी, अतर्रा, कमासिन और बबेरू के स्कूलों में आगे बढ़ा मिशन शक्ति अभियान, CO अंबुजा ने बताई हेल्प नंबरों की उपयोगिता

Banda News: नरैनी के विवेकानंद इंटर कलेज में CO श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा पर योगी सरकार की रीति-नीति से वाकिफ कराते हुए साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा एप्स और हेल्पलाइन नंबरों समेत आत्मरक्षा के गुण बताए।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 9 Oct 2024 3:03 PM GMT
Banda News: नरैनी, अतर्रा, कमासिन और बबेरू के स्कूलों में आगे बढ़ा मिशन शक्ति अभियान, CO अंबुजा ने बताई हेल्प नंबरों की उपयोगिता
X

Banda News (Pic-Newstrack)

Banda News: नरैनी, अतर्रा, कमासिन और बबेरू क्षेत्र के विद्यालयों में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाया गया। छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न कानूनों और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।

छात्राओं ने भी दागे सवाल, अभियान के प्रति रुचि का किया खुला इजहार

नरैनी के विवेकानंद इंटर कलेज में CO श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा पर योगी सरकार की रीति-नीति से वाकिफ कराते हुए साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा एप्स और हेल्पलाइन नंबरों समेत आत्मरक्षा के गुण बताए। श्रीमती त्रिवेदी ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। जब तक हर नागरिक महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति सजग नहीं होगा, तब तक सशक्त समाज का निर्माण संभव नहीं है। इस दौरान छात्राओं ने सवाल भी दागे और अभियान के प्रति रुचि का सार्वजनिक इजहार किया।

अभियान की मंशा सुरक्षा के साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मकता विकसित करना

समाज के हर वर्ग को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की मंशा समेटे बांदा पुलिस का मिशन शक्ति अभियान नरैनी तक सीमित नहीं रहा। कमासिन के विनोबा इंटर कालेज, बबेरू इलाके के पतवन माध्यमिक विद्यालय और अतर्रा के हिंदू इण्टर कालेज में भी छात्राओं को जागरुक किया गया। इलाकाई थानों की मिशन शक्ति टीमों ने छात्राओं से उनकी सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर सरकार के प्रयासों को साझा किया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story