×

Banda News: मां ने दो मासूम संग यमुना नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

Banda News: आसपास के लोगों ने जैसे ही छलांग लगते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में खोजबीन की और उसके बाद तीनों को नदी से बाहर निकाला।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh SharmaReport Anwar Raza
Published on: 24 April 2024 4:43 PM GMT (Updated on: 24 April 2024 4:49 PM GMT)
Banda News
X

Symbolic Image (Pic:Newstrack)

Banda News: बांदा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मामला इतना हृदय विदारक है जिसे सुन आप भी हैरत में पड़ जायेंगे। दरअसल, मामला बबेरू तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र के दांदौ यमुना नदी पुल का है। जहां दांदौ गांव की रहने वाली महिला मंटो पत्नी राजेश निषाद उम्र करीब 30 वर्ष आज बुधवार को अपने पति से झगड़ा करने के बाद अपनी 5 वर्षीय पुत्री काजल व 3 वर्षीय पुत्र दीपक को लेकर घर से बाहर चली आई, और शाम करीब 6:30 बजे यमुना नदी पुल पर चढ़कर बच्चों सहित खुद छलांग लगा दिया।

गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव

आसपास के लोगों ने जैसे ही छलांग लगते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में खोजबीन की और उसके बाद तीनों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को देखते हुए पुलिस के परिजनों से पूछताछ कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पति पत्नी में हुआ था झगड़ा

जानकारी के मुताबिक शाम को दांदौ किशनपुर घाट पर बने पक्के पुल के ऊपर पहुंचकर महिला ने ममता का गला दबाते दो बच्चों को नदीं में फेक दिया और स्वयं पुल से छलांग लगा दी। कूदते समय कुछ लोगों ने देख लिया। जिन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर नरेंद्र कुमार ने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मल्लाहों व गोताखोरों की मदद से तीनों लाशों को बरामद कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही सीओ बबेरू राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह तथा किशनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह ने बताया है की पति पत्नी के बीच में झगड़े के कारण मंटू देवी ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story