×

Mukhtar Ansari News: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के साथ अस्पताल में भर्ती

Mukhtar Ansari News:जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां मुख्तार का इलाज किया जा रहा है।

Jugul Kishor
Published on: 26 March 2024 2:12 AM GMT (Updated on: 26 March 2024 4:22 AM GMT)
Mukhtar Ansari News
X
माफिया मुख्तार अंसारी (सोशल मीडिया)

Mukhtar Ansari News: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बांदा जेल (Banda Jail) में मंगलवार (26 मार्च) को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर जेल प्रशासन (Jail Administration) ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्तार का आईसीयू इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत के बाद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को मेडिकल कॉलेज (Medical College) में एडमिट कराया गया। सूचना पर मुख्तार अंसारी के परिजन भी बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी कहना ही उनके भाई की जेल में हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्हे दूसरे राज्य में रखा जाए।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन (Jail Administration) की तरफ से डॉक्टरों को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मुख्तार को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में एडमिट कराने की सलाह दी। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां मुख्तार अंसारी का इलाज जारी है। हालांकि जेल प्रशासन की ओर मुख्तार अंसारी को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।


Mukhtar Ansari ने जहर देने का लगाया था आरोप

बता दें कि इससे पहले मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने बांदा जेल प्रशासन (Banda Jail) पर धीमा जहर देने का आरोप लगाया था। 21 मार्च को जब मुख्तार की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी थी, तो उसके वकील ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था, कि 21 मार्च को जेल में खाने के साथ धीमा जहर दिया गया, जिसकी वजह से मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई, मुख्तार ने कहा था कि ऐसा लग रहा है कि किसी भी समय उसकी मौत हो जाएगी, बहुत घबराहट हो रही है, कृपया मेरा सही से डॉक्टरों की टीम बनाकर इलाज करवा दें। मुख्तार ने कहा था कि इससे पहले भी जहर देकर मारने की कोशिश की जा चुकी है। इसके बाद कोर्ट ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के चेकअप के लिए दो डॉक्टरों की टीम बांदा जेल भेजी थी, टीम ने चेकअप के बाद मुख्तार को कुछ दवाइयां भी दी थी। वहीं, मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर बांदा जेल के जेलर और दो डिप्टी जेलर को सस्पेंड किया जा चुका है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story