Banda News: बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी ने बनाया वीडियो, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Banda News: शिकायतकर्ता महिला जिला मुख्यालय के बंगालीपुरा मोहल्ले में एक वकील के मकान में दो साल से किराएदार है। महिला का आरोप है कि बगल के मकान में रहने वाला युवक उसके बाथरूम में छेद से सेल्फी स्टिक के जरिए नहाते समय उसका वीडियो बना रहा था।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 4 Oct 2024 11:34 AM GMT
Banda News
X

Banda News

Banda News: स्नानगृह में नहाते समय महिला का वीडियो बनाया गया। स्नानगृह में छेद कर सेल्फी स्टिक से वीडियो बनाने में मशगूल पड़ोसी युवक पर महिला की नजर पड़ते ही वह भाग निकला। महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर युवक पर पहले भी ऐसी हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला को आशंका है कि उसे बदनाम और ब्लैकमेल के इरादे से वीडियो बनाया गया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। आरोपी युवक फिलहाल फरार है।

शिकायतकर्ता महिला जिला मुख्यालय के बंगालीपुरा मोहल्ले में एक वकील के मकान में दो साल से किराएदार है। महिला का आरोप है कि बगल के मकान में रहने वाला युवक उसके बाथरूम में छेद से सेल्फी स्टिक के जरिए नहाते समय उसका वीडियो बना रहा था। अचानक उसकी नजर पड़ी और उसने चिल्लाते हुए युवक को पकड़ना चाहा, लेकिन शातिर युवक मौके से भाग निकला। महिला का कहना है, पड़ोसी युवक ने यह हरकत पहली बार नहीं की है। पहले भी वह ताक-झांक करता रहा है। लेकिन उसने इस ओर विशेष ध्यान नहीं दिया। महिला को शक है कि उसकी वीडियो बनाने के पीछे युवक का मकसद उसे बदनाम और ब्लैकमेल करना हो सकता है।

पीड़िता ने दर्ज कराई FIR, महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस पर उठे सवाल

पीड़ित महिला ने तत्काल पुलिस को फोन पर सूचित करने के बाद शहर कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। मामला जांच रही पुलिस का कहना है, ऐसे घृणित कृत्य के लिए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने और जांच में सहयोग की अपील भी की है। हालांकि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पर सवाल उठाने वाले भी कम नहीं हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को इकबाल कायम करने की जरूरत है। इकबाल के जरिए ही महिलाओं के प्रति अश्लील और घृणित मानसिकता वालों को नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे अपराधियों के साथ पुलिस की सख्ती जरूरी है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story