TRENDING TAGS :
Banda News: छठ पर्व पर कमिश्नर ने DIG, DM और SP संग केन घाट का लिया जायजा
Banda News: कमिश्नर त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ केन नदी घाट का निरीक्षण किया। घाट की समुचित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, बैरिकेटिंग कराकर गहराई वाली जगहों पर पर बल्लियां लगाई जाएं।
Banda News
Banda News: चित्रकूटधाम कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने बुधवार को डीआइजी अजय कुमार सिंह, डीएम नगेन्द्र प्रताप और एसपी अंकुर अग्रवाल के साथ छठ पर्व के मद्देनजर केन तट घाट का जायजा लिया और बांदा नगरपालिका परिषद को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले कमिश्नर त्रिपाठी ने तीनों आला अधिकारियों के साथ नवंबर में मनाए जा रहे यातायात माह को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वाहनों की चेकिंग की गई। स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया।
घाट की सफाई, चौकस प्रकाश व्यवस्था और गहराई में बल्लियां लगाने की हिदायत
कमिश्नर त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ केन नदी घाट का निरीक्षण किया। घाट की समुचित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, बैरिकेटिंग कराकर गहराई वाली जगहों पर पर बल्लियां लगाई जाएं। चौकस प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिशाषी अधिकारी को छठ पर्व में स्नान पूजन के दौरान गोताखोरों एवं नाविकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए।
अपर एसपी शिवराज के नेतृत्व में 800 वाहनों का चालान, जीआईसी के बच्चों संग चला जागरूकता अभियान
उधर यातायात माह में अभियानों को प्रभावी बनाने के निर्देश पर जीआईसी के बच्चों संग एएसपी शिवराज, सीओ यातायात राजवीर सिंह और यातायात प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने लोगों को जागरूक किया। नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। गलती न दोहराने की शपथ दिलाई गई। हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने काली फिल्म आदि के चलते 800 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। चेताया गया कि यातायात नियमों के उलंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। नियम पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना जरूरी है।