Banda News: आपसी विवाद सुलझाते झेले पत्थर, मुख्य आरक्षी को चूना लगा बाइक चोरों ने महकमे को दिखाया आईना

Banda News: दोनों मामलों की इलाकाई थानों में FIR दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। अभियुक्तों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी की गई है।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 12 Oct 2024 1:38 PM GMT
Banda News
X

Banda News   (photo: social media )

Banda News: पुलिस की बड़ी आफत है। आपसी विवाद सुलझाते पिटती है, पत्थर खाती है, चोटिल होती है, लेकिन, कहानी का दूसरा सीन अलग है। सिपाही की बाइक उसी के कार्यक्षेत्र से उड़ाकर चोरों ने एक तरह से पूरे महकमे को आईना दिखाया है। दोनों मामलों की इलाकाई थानों में FIR दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। अभियुक्तों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी की गई है।

महोखर में विवाद सुलझाने के दौरान पत्थरबाजी से जख्मी हुए दो सिपाही

पुलिस के चोटिल होने का मामला कोतवाली देहात के महोखर गांव का है। डायल 112 PRV 5476 में तैनात हेड कांस्टेबल इकबाल खां को मंगलवार की रात महोखर निवासी अवधेश यादव ने भाई राम जियावन के हंगामा काटने की सूचना दी। बताया, शराब के नशे में पत्नी को पीटे जा रहा है। सूचना का संज्ञान लेकर इकबाल कांस्टेबल उपेंद्र कुमार और PRV चालक रवि कुमार के साथ महोखर पहुंचे। समझा-बुझा कर मामला शांत कराने के दौरान राम जियावन हमलावर हो गया। ईंट-पत्थर बरसाने लगा। पत्थरों के प्रहार से हेड कांस्टेबल इकबाल की कोहनी में चोट आई है। कांस्टेबल उपेंद्र भी जख्मी है। इकबाल ने कोतवाली देहात में सरकारी काम बाधित कर भय पैदा करने की FIR दर्ज कराई है। हमलावर के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया है।

बाइक चोरों का निशाना बने कमासिन थाने के मुख्य आरक्षी, CHC में की वारदात

दूसरा सीन कमासिन थाने से संबंधित है। थाने में मुख्य आरक्षी अजय कुमार यादव अपने ही कार्यक्षेत्र में बाइक चोरों की भेंट चढ़ गए। अस्वस्थता के चलते मुख्य आरक्षी यादव भाई संजय की बाइक से रात करीब 10 बजे CHC गए। बाइक खड़ी कर दवा ली। वापस आने पर बाइक नदारद होने से भौचक्के रह गए। आसपास खोजबीन की। बाद में समझ में आया कि उन्हें उनके ही कार्यक्षेत्र में बाइक चोरों ने चूना लगाकर कमोवेश महकमे को आईना दिखा दिया है। मुख्य आरक्षी ने कमासिन थाने में आपबीती की FIR कराई है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story