Banda News: जयंती पर गांधी और शास्त्री को पुलिस का सैल्यूट, दोनों के आदर्शों को अपनाने पर जोर

Banda News: पुलिस लाइन में SP अंकुर अग्रवाल ने चित्र पर माल्यार्पण कर सलामी दी। जबकि पुलिस कार्यालय में ASP शिवराज ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 2 Oct 2024 8:03 AM GMT
Banda News
X

पुलिस ने दी सलामी (Pic: Social Media)

Banda News: अहिंसा का मंत्र देकर आजादी के महानायक बने महात्मा गांधी और जय जवान-जय किसान नारे के जनक पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को पुलिस महकमे ने दोनों महापुरुषों को सैल्यूट किया। पुलिस लाइन में SP अंकुर अग्रवाल ने दोनों के चित्र पर माल्यार्पण कर सलामी दी। जबकि पुलिस कार्यालय में ASP शिवराज ने नमन कर दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई।

SP बोले, गांधी ने दिया अहिंसा का मंत्र, शास्त्री बने सादगी की मिसाल

पुलिस लाइन परिसर में SP अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों का स्मरण किया। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करते हुए पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन गए। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे के साथ देश सेवा की। सादगीपूर्ण जीवन की मिसाल पेश की। उत्कृष्ट नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया। SP अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों से महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के आदर्शों का पालन करने की पुरजोर अपील भी की।

दोनों के आदर्श अंतर्मन के साथ कार्यस्थल में भी उतारने की जरूरत

अग्रवाल ने कहा, दोनों महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं। हम सब को सत्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिए। दोनों महापुरुषों के मानवीय आदर्शों और राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने अंतर्मन के साथ ही कार्यस्थल पर भी उतारने की जरूरत है।

ASP ने कहा, गांधी-शास्त्री का जीवन पथ-प्रदर्शक

ASP शिवराज ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। दोनों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। शिवराज ने गांधी और शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। अनेक प्रेरक पहलुओं को रेखांकित किया। दोनों के जीवन से सीखने पर जोर दिया। CO सदर अजय कुमार सिंह ने भी दोनों महापुरुषों को सलामी दी। सभी थानों व चौकियों में भी जयंती मनी। पुलिसकर्मियों ने चित्रों पर माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story