×

Banda News: बबेरू से सपा MLA ने योगी सरकार को किसान विरोधी बताकर बोला करारा हमला

Banda News: सपा MLA विशंभर सिंह यादव ने कहा, 'सर्वे में ओलावृष्टि से 33 फीसदी नुकसान दिखाकर सरकार सच्चाई से मुंह फेर रही है। 80 से 100 फीसद तक फसलें नष्ट होने से किसानों के सपने चकनाचूर हो गए हैं।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 23 Feb 2024 5:04 PM GMT
SP MLA Vishambhar Singh Yadav called Yogi government anti-farmer
X

सपा MLA विशंभर सिंह यादव ने योगी सरकार को बताया किसान विरोधी: Photo- Newstrack

Banda News: बबेरू से सपा विधायक ने विशंभर सिंह यादव ने शुक्रवार (23 फरवरी) को ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरा कर योगी सरकार पर करारा हमला बोला। यादव ने कहा, सर्वे में 33 फीसदी नुकसान दिखाकर सच्चाई से मुंह फेरा जा रहा है। 80 से 100 फीसद तक फसलें तबाह होने से किसान के सपने चकनाचूर हो गए हैं। लेकिन पूरा मुआवजा देने से कन्नी काट रही सरकार का एक बार फिर किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा।'



राजस्वकर्मियों के साथ खेतों में लिया नष्ट फसलों का जायजा

सपा विधायक यादव ने बबेरू विधानसभा क्षेत्र के चंदेलन पुरवा, इंगुवा, गोंडा, अमिलिहा पुरवा, औदहा खेरा, सौहारा पुरवा, दतिनिहा पुरवा और मुसीवां आदि गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का जायजा लिया। नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल के साथ खेतों का निरीक्षण करने के बाद यादव ने 80 से 100 प्रतिशत तक फसलें जमीदोज होने का दावा किया। उन्होंने कहा, किसानों को पूरे नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए।

एक बार फिर सामने आया योगी सरकार का किसान विरोधी चेहरा

बबेरू विधायक यादव ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'योगी सरकार किसान विरोधी है। किसानों को ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का उचित मूल्य नहीं देना चाहती। सर्वे रिपोर्ट में दर्शाया 33 प्रतिशत नुकसान छलावा है। हकीकत में 80 से 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है। फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। एक तरफ किसान एमएसपी के लिए आंदोलित हैं।दूसरी तरफ ओलावृष्टि से तबाह हुए किसानों के नुकसान की पूरी भरपाई से कन्नी काटी जा रही है।


उचित मुआवजा दिलाने के लिए सरकार को मजबूर करेंगे समाजवादी

उन्होंने कहा, ' हम समाजवादी लोग हैं। अन्नदाताओं की हर लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे।सरकार को किसानों का हक देने के लिए मजबूर करेंगे।' उनके साथ छेदीलाल गुप्ता, अखिलेश पाल, अनूप गुप्ता, सामवेद यादव, अमन वर्मा, संतोष यादव, रंजीत यादव, विजयपाल, कृष्णपाल, फूलचंद्र यादव, उदयनारायण यादव, रामसिंह यादव, प्रेमचंद और कृष्णऔतार समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story