Banda News: समाधान दिवस में सीधे फरियादियों से मुखातिब हुए DM, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का लिया जायजा

Banda News: समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी प्रताप ने बबेरू के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रोस्टर बनाकर आनलाइन पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Om Tiwari
Report Om Tiwari
Published on: 5 Oct 2024 4:39 PM GMT
On the Sampoorna Samadhan Diwas, District Magistrate Nagendra Pratap disposed of only 10 out of 120 applications
X

सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने किया 120 प्रार्थना पत्रों में मात्र 10 का निपटान: Photo- Newstrack

Banda News: जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने शनिवार को बबेरू तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मिले 120 प्रार्थना पत्रों में 10 निस्तारित कर शेष सम्बन्धित अधिकारियों को भेजे गए। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी प्रताप ने बबेरू के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रोस्टर बनाकर आनलाइन पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

120 प्रार्थना पत्रों में मात्र 10 का निपटान, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण की हिदायत

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति, विद्युत, बेसिक शिक्षा आदि विभागों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी से कैरी गांव की गिरजा देवी ने भूमिधरी जमीन पर कब्जे की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को कार्यवाही के निर्देश दिए। उमरहनी गांव देवेन्द्र कुमार की खाता हिस्सेदारी शिकायत पर राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया। कमासिन की मंजू देवी की उत्पीड़न तथा ममसी खुर्द के छेदीलाल की जमीन में कब्जे कर की शिकायत पर एसएचओ कमासिन को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। पछौंहा के एक फरियादी ने खेत कब्जाने का रोना रोया। नायब तहसीलदार और पुलिस को मौके पर जाकर प्रकरण निपटाने को निर्देशित किया।

SP अंकुर अग्रवाल ने विभागीय प्रार्थना पत्रों पर अधीनस्थों को दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए अधीनस्थों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी बबेरू नमन मेहता, खंड विकास अधिकारी, पुलिस क्षेेत्राधिकारी , तहसीलदार और विभिन्न विभागों अधिकारी उपस्थित रहे।


कस्तूरबा विद्यालय में DM बोले, आनलाइन हो पढ़ाई, मीनू के तहत परोसें भोजन

समाधान दिवस के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी प्रताप ने एक-एक कर कक्षाओं, भोजनालय, लाइब्रेरी, हास्टल और कम्प्यूटर लैब का जायजा लिया। आनलाइन पढ़ाई को निर्देशित किया। कहा, कम्प्यूटर का नियमित प्रशिक्षण दिया जाए। साफ-सफाई पर जोर दिया। संचारी रोगों के प्रति जागरूकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा, छात्राओं की आधार फीडिंग सुनिश्चित कराएं। मीनू के तहत भोजन परोसा जाए। छात्राओं से शिक्षा की गुणवत्ता भी जानी। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी नमन और बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी आदि मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story